Mutual Funds Return: शेयर बाजार में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक्शन वाले बाजार में सीधे निवेश करना काफी जोखिम भरा हो सकता है. बाजार में निवेश का माध्यम म्यूचुअल फंड भी हो सकता है. सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए निवेशक बड़ा अमाउंट बनाया जा सकता है. बाजार में भी इसके जरिए पैसा लगाया जा सकता है. इसके लिए इक्विटी कैटेगरी के फंड्स को चुन सकते हैं. क्योंकि इन फंड्स में निवेशित रकम का बड़ा हिस्सा इक्विटी मार्केट में डाला जाता है. इक्विटी कैटेगरी में रिस्क के लिहाज से कई तरह के फंड्स हैं लेकिन आज हम लार्ज कैप फंड्स की बात करेंगे.
UTI Nifty200 Momentum 30 Index Fund
फंड का बीते 3 सालों में SIP रिटर्न करीब 24.65% रहा. इसमें हर महीने 10000 रुपए का निवेश 3 सालों बढ़कर 5,70,459 रुपए हो गया है. इस फंड्स में SIP 500 रुपए के न्यूनतम निवेश के साथ शुरूआत कर सकते हैं. एकमुश्त निवेश भी 5000 रुपए तक कर सकते हैं. इस फंड का एसेट साइज 5,496 करोड़ रुपए का है.
Tata Large Cap Fund
टाटा लार्ज कैप फंड का पिछले 3 सालों में SIP रिटर्न करीब 18.08% सालाना रहा. फंड में हर महीने के 10 हजार रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 4,77,062 रुपए हो गया है. इस फंड में कम से कम 100 रुपए से SIP की शुरुआत कर सकते हैं. एकमुश्त न्यूनतम 5000 रुपए जमा कर सकते हैं. फंड का एसेट साइज 2103 करोड़ रुपए का है.
Sundaram Nifty 100 Equal Weight Fund
इस फंड का पिछले 3 सालों में SIP रिटर्न करीब 19.15% रहा. फंड में हर महीने 10 हजार रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 5,04,646 रुपए हो गया है. फंड में निवेश की शुरुआत 100 रुपए की मंथली SIP से कर सकते हैं. इसमें एकमुश्त न्यूनतम 100 रुपए जमा किया जा सकता है. इस फंड का एसेट साइज 76 करोड़ रुपए की है.

Sundaram Large Cap Fund
सुंदरम लार्ज कैप फंड ने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है. बीते 3 सालों में फंड का SIP रिटर्न करीब 16.70% रहा. फंड में हर महीने 10000 रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 4,60,216 रुपए हो गया है. फंड में कम से कम 100 रुपए की SIP से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसमें कम से कम एकमुश्त 100 रुपए का निवेश कर सकते हैं. इस फंड का एसेट साइज 3231 करोड़ रुपए का है.
Quant Focused Fund
क्वांट फोकस्ड फंड ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. बीते 3 सालों में फंड का SIP रिटर्न करीब 21.11% रहा. फंड में हर महीने 10000 रुपए का निवेश 3 साल में बढ़कर 5,30,250 रुपए हो गया है. फंड में कम से कम 1000 रुपए की SIP से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसमें कम से कम एकमुश्त 5000 रुपए का निवेश कर सकते हैं. इस फंड का एसेट साइज 925 करोड़ रुपए का है.
क्या होता है लार्जकैप फंड?
लार्ज कैप फंड ऐसे म्यूचुअल फंड्स होते हैं जिसमें रकम का कम से कम 80% हिस्सा लार्ज कैप के शेयरों में निवेश होता है. बता दें कि लार्ज कैप के शेयर आमतौर पर अपने सेक्टरों में सबसे बड़े होते हैं, जिनका दशकों पुराना कारोबार होता है. मिड और स्मॉल कैप के मुकाबले कम रिस्क होता है. यानी लार्ज कैप फंड्स में कम रिटर्न तो मिलता है, लेकिन वॉलिटिलिटी कम होती है.
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications