नयी दिल्ली। शेयर बाजार में जितना जोखिम है उतना ही पैसा कमाने का मौका भी है। मगर आपको शेयर बाजार में निवेश, ट्रेड और मुनाफा कमाने के लिए एक डीमैट खाते की जरूरत पड़ेगी। अगर आप शेयर और सिक्योरिटीज में कारोबार करना चाहते हैं तो आपके पास डीमैट खाता जरूर होना चाहिए। इससे आपको शेयर, सिक्योरिटीज को सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक तरीके से अपने पास रखने में मदद मिलेगी। 'डीमैट' डीमटेरियलाइजेशन अकाउंट का छोटा नाम है। डीमैट खाते में शेयर, सिक्योरिटीज, बॉन्ड, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और म्यूचुअल फंड आदि को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में रखा जाता है। मगर ध्यान रहे कि डीमैट खाते पर कई तरह के चार्ज लिए जाते हैं। इनमें खाता खुलवाने, सालाना रखरखाव चार्ज और सेफ्टी चार्ज शामिल हैं। हालांकि निवेशकों को कई तरह की फीस कम करने में मदद करने के लिए भारत में कुछ ब्रोकरेज फर्म फ्री डीमैट खाते की पेशकश करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही बेस्ट 5 ऑप्शन के बारे में, जिनके साथ आप डीमैट खाता खुलवा कर शेयरों में पैसा लगा कर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।
मोतीलाल ओसवाल फ्री डीमैट अकाउंट
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज आपको फ्री डीमैट खाते की सुविधा देती है। यहां आपको कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का बेनेफिट मिलता है। इस डीमैट खाते में जीवन भर के लिए शून्य वार्षिक रखरखाव शुल्क लगता है। आपको सिर्फ एक क्लिक पर निवेश प्लान्स मिल सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये कंपनी विभिन्न एसेट क्लास पर दैनिक, साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट पेश करती है, जिसमें एक्सपर्ट्स का विश्लेषण होता है और उसी आधार पर ग्राहकों को ठोस सलाह दी जाती है। इसकी एक समर्पित रिसर्च टीम है जो लार्ज-कैप, मिड-कैप शेयरों पर काम करती है।
एंजेल ब्रोकिंग फ्री डीमैट अकाउंट
एंजेल ब्रोकिंग सबसे पुराने ब्रोकरेज हाउसों में से एक है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी। इस फर्म का डीमैट अकाउंट काफी बेहतर टेक्नोलॉजी से लैस है। एंजेल ब्रोकिंग के फ्री डीमैट अकाउंट की विशेषताओं पर नजर डालें तो आपको इक्विटी डिलीवरी के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता। खाते के साथ कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं लगेगा। फर्म इंट्राडे, करेंसीज, कमोडिटीज और एफएंडओ के लिए प्रति ऑर्डर 20 रुपये का शुल्क लेगी। आप यहां 100% डिजिटल खाता खोल सकते हैं क्योंकि कंपनी पेपरलेस डीमैट खाता खोलने की प्रोसेस से काम करती है। आप इक्विटी, कमोडिटीज, आईपीओ, करेंसीज, म्यूचुअल फंड, डेरिवेटिव्स के सहज व्यापार के लिए 2-इन-1 अकाउंट का विकल्प चुन सकते हैं।
5पैसा.कॉम फ्री डीमैट अकाउंट
5पैसा.कॉम, जो कि बीएसई और एनएसई की सदस्य है, डिस्काउंट देने वाले ब्रोकरों में से एक है। इसमें आपको कई सेगमेंट में निवेश और ट्रेडिंग सर्विस मिलती हैं, जिनमें डेरिवेटिव (फ्यूचर एंड ऑप्शन), स्टॉक और करेंसी शामिल हैं। कंपनी के पास बेहतर टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस है। आइए जानते हैं इसके डीमैट खाते में पर मिलने फ्री सर्विसेज के बारे में :
- कोई ब्रोकरेज फीस नहीं
- कोई डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स चार्ज नहीं
- मूल्य निर्धारण योजनाओं के साथ जीरो अकाउंट रखरखाव शुल्क
- निवेशक म्यूचुअल फंड, स्टॉक, बीमा और एडवायजरी सेवाओं के लिए इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकते हैं
- तत्काल पेपरलेस ट्रेडिंग और डीमैट खाता प्राप्त करें
अपस्टॉक्स फ्री डीमैट अकाउंट
अपस्टॉक्स देश की कम लागत वाली ब्रोकिंग फर्मों में से एक है जो करेंसीज, कमोडिटीज, इक्विटी, फ्यूचर्स, ऑप्शंस जैसे विभिन्न सेगमेंट में ट्रेडिंग सर्विस प्रदान करती है। अपस्टॉक्स के निवेशकों में रतन टाटा, जीवीके डेविक्स और कलारी कैपिटल शामिल हैं। जानते हैं इस डीमैट अकाउंट पर मिलने वाले बेनेफिट के बारे में :
- एक निःशुल्क ट्रेडिंग और डीमैट खाता
- खाता खोलने की तारीख से पहले 30 दिनों के लिए जीरो ब्रोकरेज चार्ज
- 20 रुपये प्रति इंट्राडे ऑर्डर ब्रोकरेज चार्ज
- सिर्फ आधार की डिटेल से पेपरलेस अकाउंट खोलें
जेरोधा डीमैट अकाउंट
ब्रोकरेज फर्मों में से जेरोधा की शुरुआत अगस्त 2010 में हुई थी। ये ट्रेडर्स, निवेशकों के लिए नि:शुल्क डीमैट खाता खुलवाती है। ये हैं जेरोधा डीमैट अकाउंट के फायदे :
- इक्विटी डिलीवरी ट्रेड फ्री हैं
- ब्रोकरेज 20 रुपये या 0.03% (जो भी कम हो) इंट्राडे ट्रेडिंग और अन्य सभी चीजों के लिए हर ऑर्डर पर चार्ज लगता है
- इस ब्रोकरेज फर्म के पास निवेशकों, ट्रेडर्स के सवालों को हल करने के लिए एक पोर्टल, इंटरैक्टिव ब्लॉग, जेड-कनेक्ट है
- ट्रेडर्स को किसी भी एडवांस शुल्क या टर्नओवर प्रतिबद्धता का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
