नई दिल्ली, अप्रैल 18। जब बाजार नीचे जाता है, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड नीचे गिरते हैं, लेकिन निवेशकों को चिंतित नहीं होना चाहिए। बल्कि निवेशकों को फ्लेक्सी कैप फंड में निवेश करना चाहिए, जो अलग-अलग रेंज की मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करते हैं, जैसे कि लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप। ये कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद होते हैं, जो लंबी अवधि में पैसा कमाना चाहते हैं। हम यहां 2022 में ब्रोकरेज फर्म शेयरखान द्वारा चुने गए टॉप 5 फ्लेक्सी कैप फंडों की डिटेल लेकर आए हैं। ये 5 फंड एसआईपी शुरू करने के लिए बेस्ट हैं।
फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
इस फंड को 1994 में शुरू किया गया था और 5 साल या उससे अधिक के वित्तीय लक्ष्य वाले लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ये बेहतर है। फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ रिटर्न का पिछले 1 वर्ष के दौरान रिटर्न 29.50 प्रतिशत रहा है। अपनी शुरुआत के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 16.56 प्रतिशत रहा है। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड और भारती एयरटेल इसकी टॉप होल्डिंग्स हैं।
यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
वैल्यू रिसर्च ने यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ को 5-स्टार रेटिंग दी है। फंड की स्थापना 18 मई 1992 को हुई थी। यूटीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 15.31 फीसदी है और इसने अपनी शुरुआत के बाद से हर साल औसतन 12.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक इसकी टॉप होल्डिंग्स हैं।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
फंड की स्थापना 1 जनवरी 1995 को हुई थी, और 31 मार्च तक एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ की एयूएम 27,496.23 करोड़ रुपये थी। 13 अप्रैल 2022 तक इसकी एननएवी 1,120.08 करोड़ रुपये थी। भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड, और नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन लिमिटेड इसकी 5 सबसे प्रमुख होल्डिंग्स हैं।
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ को वैल्यू रिसर्च द्वारा 5-स्टार रेटिंग मिली है और इस योजना की स्थापना 16 सितंबर 2003 को हुई थी। पिछले 1 साल में यह 20.82 प्रतिशत रिटर्न दे चुका है। इसका औसत वार्षिक रिटर्न 18.18 प्रतिशत रहा है। इसकी टॉप 5 होल्डिंग्स में इंफोसिस लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, और बजाज फाइनेंस लिमिटेड शामिल हैं।
एसबीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ
एसबीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ को वैल्यू रिसर्च द्वारा 3-स्टार रेटिंग दी गई है। एसबीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ को 29 सितंबर, 2005 को स्थापित किया गया था और 31 मार्च तक इसके पास 15,736.38 करोड़ रुपये की एयूएम है। 13 अप्रैल, 2022 तक इसकी एनएवी 83.73 रुपये की है। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड और आईटीसी लिमिटेड फंड की टॉप पांच होल्डिंग्स हैं। एसबीआई फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 26.31 फीसदी रहा है। स्थापना के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 17.36 फीसदी रहा है। ये फंड प्रमुख तौर पर फाइनेंशियल, सर्विसेज, एनर्जी, टेक और कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी में निवेश करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
