
Share market Earning : 50 रुपये से कम के 5 स्मॉल कैप शेयरों ने निवेशकों को 700 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। मल्टीबैगर रिटर्न के साथ इन शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। पुदुमजी पेपर प्रोडक्ट्स, राणा शुगर्स लिमिटेड, केएम शुगर मिल्स लिमिटेड, सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग और अजंता सोया लिमिटेड के शेयरो नें निवेशकों को मल्टिबैगर रिटर्न दिया है।
1. अजंता सोया लिमिटेड
स्टॉक ने पिछले 3 साल में 700 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है और पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने 197 प्रतिशत रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में इसमें 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है।
स्टॉक का अंतिम ट्रेडिंग मूल्य 2 प्रतिशत से थोड़ा अधिक की इंट्राडे गिरावट के साथ 39 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 318 करोड़ रुपये है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर 69 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 33 रुपये है। कंपनी एग्रो प्रोसेसिंग सेक्टर में काम करती है।
2. सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग
स्टॉक का अंतिम ट्रेडिंग मूल्य 1370 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ 43 रुपये है। कंपनी के स्टॉक ने पिछले कुछ सालो में भारी रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में इसने 215 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल में शेयर ने 693 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। और पिछले 1 साल में रिटर्न कंपनी के स्टॉक ने 89 प्रतिशत की कमाई कराई है। स्मॉल कैप कंपनी इंडस्ट्रियल कंज्यूमेबल्स सेक्टर में काम करती है।
3. राणा शुगर्स लिमिटेड
स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 23 रुपये है। स्टॉक ने पिछले 5 सालो में 220 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर ने पिछले 3 वर्षों में 670 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शेयर ने पिछले 1 साल में 12 की गिरावट दिखाई है। कंपनी शुगर सेक्टर में काम करती है।
कंपनी का मार्केट कैप 355 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 44 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 21 रुपये है।
4. केएम शुगर मिल्स लिमिटेड
स्मॉल कैप कंपनी शुगर सेक्टर में काम करती है। स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 28 रुपये है। इसने पिछले 5 साल में 40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल स्टॉक ने 352 प्रतिशत और पिछले 1 महीने में 9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी का मार्केट कैप 259 करोड़ रुपये है। शेयर का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 44 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 22 रुपये है।
5. पुदुमजी पेपर प्रोडक्शन
इस कंपनी के शेयर ने पिछले 5 साल में 68 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। स्टॉक ने पिछले 3 साल में 227 प्रतिशत और पिछले 1 साल में 31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अपनी आकस्मिक देनदारियों का भुगतान करने के लिए इसके पास पर्याप्त नकदी भंडार है। स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1 प्रतिशत से अधिक की इंट्रा डे गिरावट के साथ 46 रुपए प्रति शेयर है। इसका मार्केट कैप 442 करोड़ रुपये है। यह स्मॉल कैप कंपनी पेपर सेक्टर में काम करती है।
More From GoodReturns

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?



Click it and Unblock the Notifications