नई दिल्ली, मई 31। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 444.68 अंक या 0.86 प्रतिशत ऊपर 51867.56 पर और निफ्टी 118.10 अंक या 0.77 प्रतिशत उछल कर 15553.80 पर है। पिछले एक साल में देखें तो शेयर बाजार ने काफी बढ़ोतरी हासिल की है। नये रिकॉर्ड स्तर छुए और निचले स्तरों से वापसी करते हुए 100 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ा। इस एक साल में कई ऐसे शेयर भी रहे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया। बता दें कि शेयर बाजार में तीन तरह के शेयर होते हैं। लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप। हम आपको यहां 5 ऐसे स्मॉल कैप शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को बीते एक साल में काफी तगड़ा मुनाफा कराया है।
मास्टेक
मास्टेक का शेयर एक साल पहले 1 जून को 291.6 रु पर था। मगर आज ये 2011 रु के करीब है। यानी एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को 590 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इसके 1 लाख रु के शेयर खरीदे होते तो आज की तारीख में उनकी वैल्यू 590 फीसदी रिटर्न के साथ 6.90 लाख रु हो गयी होती। मास्टेक ने एक साल में निवेशकों का पैसा करीब 7 गुना कर दिया।
वैभव ग्लोबल
वैभव ग्लोबल का शेयर 1 जून 2020 को करीब 219 रु पर था। जबकि आज के समय में यह 844 रु के रेट पर है। यानी प्रति शेयर निवेशकों को 625 रु की कमाई हुई है। प्रतिशत में देखें तो निवेशकों को 285.4 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी एक लाख रु की रकम आज के समय में 3.85 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। इतना रिटर्न आपको एफडी जैसे विकल्प में नहीं मिलेगा।
अपोलो पाइप्स
अपोलो पाइप्स का शेयर 1 जून 2020 को करीब 307.5 रु पर था। जबकि आज के समय में यह 1058 रु के रेट पर है। यानी प्रति शेयर निवेशकों को 750.5 रु की कमाई हुई है। प्रतिशत में देखें तो निवेशकों को 244 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी एक लाख रु की रकम आज के समय में 3.44 लाख रु हो गयी। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में जितना मुनाफा होता है उतना ही अधिक यहां जोखिम रहता है।
एस्ट्रल
एस्ट्रल का शेयर 1 जून 2020 को करीब 698.1 रु पर था। जबकि आज के समय में यह 1878 रु के रेट पर है। यानी प्रति शेयर निवेशकों को 1179.9 रु की कमाई हुई है। प्रतिशत में देखें तो निवेशकों को 169.1 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी एक लाख रु की रकम आज के समय में 2.69 लाख रु अधिक हो गयी।
डॉ लाल पैथलैब्स
डॉ लाल पैथलैब्स का शेयर 1 जून 2020 को करीब 1521 रु पर था। जबकि आज के समय में यह 2954 रु के रेट पर है। यानी प्रति शेयर निवेशकों को 1433 रु की कमाई हुई है। प्रतिशत में देखें तो निवेशकों को 94.2 फीसदी रिटर्न मिला है। यानी एक लाख रु की रकम आज के समय में 1.94 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications