नयी दिल्ली। कार खरीदने से पहले आप बहुत सारी चीजों के बारे में सोचते होंगे। कार खरीदने से पहले कुछ खास जरूरी चीजों पर ध्यान देना जरूरी भी है। पहली चीज है कार की कीमत, जो आप कौन सा मॉडल खरीदते हैं इस पर निर्भर करता है। वैसे आज के समय में कार खरीदने से पहले जिन बातों पर गौर करना जरूरी है उनमें एक है ईंधन की खपत, क्योंकि फ्यूल के दाम काफी तेजी से ऊपर जा रहे हैं। इससे आपके सफर की लागत बहुत बढ़ जाती है। अगर आप किसी ऐसी कार की तलाश में हैं जो आपके बजट में हो और अच्छी माइलेज देती हो तो ये खबर आपके काम की है। यहां हम आपको 5 कार मॉडलों के बारे में जानकारी देंगे। इन कारों की कीमत 6 लाख रुपये से कम है। साथ ही मॉडलों का माइलेज काफी बेहतर है आइये जानते हैं इन दमदार कारों के बारे में।
मारुति सुजुकी ऑल्टो (पेट्रोल)
मारुति सुजुकी ऑल्टो (पेट्रोल) एक छोटी हैचबैक कार है जो ईंधन पर पैसे बचाने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। ऑल्टो की शुरुआती कीमत सिर्फ 2.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। माइलेज की बात करें तो ऑल्टो 22.05 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। कार में 796 सीसी का इंजन लगा है। एंटरटेनमेंट के लिए कार में 17.78 सेमी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।
रेनॉल्ट क्विड (पेट्रोल)
यह हैचबैक कारों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। रेनॉल्ट क्विड की कीमत 2.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसका माइलेज 22 किमी प्रति लीटर है। बीएस-6 फेसलिफ्ट वाली इस कार में 28 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 5-सीटर कार में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। रेनॉल्ट क्विड में स्मार्ट कंट्रोल एफिशिएंसी इंजन तकनीक है, जो इसके प्रदर्शन और फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है।
मारुति सुजुकी सिलेरियो
मारुति का ये एक और शानदार हैचबैक ऑप्शन है। अगर आप बजट से थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं तो यह कार आपके लिए बेस्ट है। कार की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है जो 21.63 किमी प्रति लीटर (मैनुअल ट्रांसमिशन) का माइलेज देगी। यह हैचबैक एक बेहतर सिटी ड्राइव कार है। इसमें 35 से 60 लीटर तक क्षमता वाला फ्यूल टैंक ऑप्शन मिलता है। कार में ऑटो गियर शिफ्ट, मल्टी इन्फो डिस्प्ले और ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ इंटीग्रेटेड ऑडियो सिस्टम है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (पेट्रोल)
एस-प्रेसो मारुति की सबसे नई हैच है जो एसयूवी का डाउनसाइज्ड वर्जन है। एस-प्रेसो की कीमत शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एस-प्रेसो आपको 21.7 किमी प्रति लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी देगी। कार में 27 लीटर का फ्यूल टैंक, 998 सीसी का इंजन 5 लोगों के बैठने की क्षमता, डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग असिस्ट सेंसर, ईबीडी के साथ एंटी ब्रेक सिस्टम दिया गया है। इसमें सामान रखने के लिए भी अच्छी जगह है।
डैटसन रेडी-गो (पेट्रोल)
निसान की डैटसन माइलेज के लिहाज से एक और अच्छा ऑप्शन है। बीएस-6 रेडी-जीओ की शुरुआती कीमत 2.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो 21 किमी का माइलेज देती है। एयरबैग से लैस इस कार में 999 सीसी का इंजन दिया गया है। इसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता है। डैटसन रेडी-गो में पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एसी और पावर विंडो फ्रंट भी दी गई है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications