Saving Schemes For Women: महिलाओं के लिए बेस्ट मानी जाती हैं ये सेविंग स्कीम्स, इनमें तेजी से बढ़ता है पैसा

Best Saving Schemes For Women: आपकी जानकारी के लिए बता दें की महिलाओं को भी बचत की आदत डालनी चाहिए। चाहे वह नौकरी करती हो या फिर ग्रहणी हो धीरे-धीरे पैसे जमा करके अगर वह इन्वेस्ट करती हैं तो उन्हें काफी फायदा हो सकता है। इन्वेस्टमेंट एक अच्छी आदत होती है और पैसा बढ़ाने में भी काफी मददगार होती है। आज हम आपको पांच ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिनमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं होता है और जमा किए गए पैसों पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है। यह सभी स्कीम खास तौर पर महिलाओं के लिए बेहतरीन हैं। इन स्कीम में किसी भी तरह का मार्केट रिस्क शामिल नहीं है।

महिलाओं के लिए इन्वेस्ट करने के लिए महिला सम्मान बचत योजना भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्कीम तो मुख्य रूप से महिलाओं के लिए ही डिजाइन की गई है। इस स्कीम में महिलाएं 2,000,00 रुपए तक का इन्वेस्टमेंट कर सकती हैं। इस स्कीेम पर आपको 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में आपको मैक्सिमम 2 साल तक के लिए इन्वेस्टमेंट करना होता है। यह स्कीम तगड़ा रिटर्न देती है और इसमें किसी भी तरह का मार्केट रिस्क भी शामिल नहीं होता है।

fund

अगर आप पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करना चाहती है तो आपको ऐसे कई विकल्प मिल जाते हैं। यहां पर हम जिन स्कीम की बात करने जा रहे हैं, इन्हें खास तौर पर महिलाओं के लिए बेहतर माना जाता है। अगर महिलाएं इन स्कीम में पैसे जमा करती हैं तो उन्हें टैक्स बेनिफिट भी मिलता है यानी इनकम टैक्स से छूट मिलती है।

महिलाओं के लिए नेशनल सेविंग स्कीम भी एक बेहतरीन विकल्प है। इस स्कीम 1000 रुपए से इन्वेस्टमेंट स्टार्ट कर सकते हैं। इस पर आपको 7.7 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। आपको 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करना होता है और आपको जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड हमेशा से ही इन्वेस्टमेंट के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें पैसे डालकर महिलाएं अपने फ्यूचर को भी सुरक्षित कर सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को 7 प्रतिशत से अधिक का ब्याज मिलता है। इसमें अगर लंबे समय तक निवेश किया जाता है, तो कुछ समय के बाद आपको जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है। इस योजना में आप हर साल 100000 रुपए तक का निवेश कर सकती हैं। अगर आपने इस स्कीम में 15 साल तक लगातार 1 लाख रुपए का इनवेस्टमेंट किया है, तो 15 साल के बाद आपको लाखों रुपए का फायदा मिल सकता है।

बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें 10 साल तक की बच्चियों का खाता खोला जा सकता है। इस अकाउंट में 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मिलता है। इस समय इस स्कीम के तहत इन्वेस्टमेंट करने पर सरकार के द्वारा 8 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पोस्ट ऑफिस के टाइमडिपॉजिट स्कीम भी महिलाओं के लिए एक अच्छा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मानी जाती है। इस पर आपको पोस्ट ऑफिस के द्वारा 7.5 फीसदी तक का ब्याज दिया जाता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+