नई दिल्ली, मई 2। लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप तीन मार्केट-कैप की अलग-अलग कैटेगरी हैं। इनमें सभी के अपने-अपने जोखिम होते हैं। इन्हीं के आधार पर म्यूचुअल फंड कंपनियों में निवेश करते हैं। जैसे कि अगर कोई मिड-कैप फंड है तो वो अपने पास आने वाला अधिकतर पैसा मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा। मिड कैप कंपनियों की मार्केट कैपिटल 5,000 करोड़ रु से 20,000 करोड़ रु तक होती है। इन कंपनियों में ग्रोथ की बहुत अधिक संभावना होती है। इसलिए ये कंपनियां निवेश के लिए बेहतर हैं। डायरेक्ट इक्विटी निवेश के बजाय आपको ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीमों की तलाश करनी चाहिए, जो मिड कैप कैटेगरी में निवेश करते हैं। यहां हम आपको ऐसे 5 बेस्ट मिड कैप फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते एक साल में निवेशकों को 96 फीसदी तक मुनाफा दिया है।
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड
पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड ने पिछले एक साल में 95.86 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। यानी इस फंड ने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया। इस फंड ने बाकी अवधियों में भी बढ़िया रिटर्न दिया। जैसे 6 महीनों की अवधि में पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्च्युनिटीज फंड ने निवेशकों को 44.88 फीसदी और तीन महीनों में 18.16 फीसदी का रिटर्न दिया है।
एक्सिस मिडकैप फंड
एक्सिस मिडकैप फंड ने भी एक साल में तगड़ा रिटर्न दिया है। इस फंड ने बीते एक साल में निवेशको को 52.66 फीसदी मुनाफा कराया है। यानी निवेशकों को 1 लाख रु पर 52.66 हजार रु का मुनाफा हुआ है। वहीं 6 महीनों में इस मिडकैप फंड का रिटर्न 28.89 फीसदी और तीन महीनों में 12.59 फीसदी रहा है। जितना रिटर्न इन फंड्स से मिला है आपको एफडी या किसी अन्य डेब्ट स्कीम में नहीं मिल पाएगा।
इनवेस्को इंडिया मिडकैप फंड
इनवेस्को इंडिया मिडकैप फंड ने भी एक साल में बढ़िया प्रदर्शन किया है। इस फंड ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। इनवेस्को इंडिया मिडकैप फंड ने तीन महीनों में निवेशकों को 9.43 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसका 6 महीनों का रिटर्न 29.74 फीसदी और 1 साल का रिटर्न 56.25 फीसदी रहा है। म्यूचुअल फंड में निवेशकों का पैसा एक्सपर्ट पूरी जानकारी और रिसर्च के साथ लगाते हैं।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड
कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड का 6 महीनों का रिटर्न भी काफी शानदार रहा है। फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 39.39 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड का पिछले 3 महीनों का रिटर्न 15.77 फीसदी रहा है। बात 1 साल की करें तो कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड ने एक साल में 73.64 फीसदी का रिटर्न दिया है।
टाटा मिडकैप ग्रोथ फंड
टाटा मिडकैप ग्रोथ फंड का भी 6 महीनों का रिटर्न काफी शानदार रहा। फंड ने 6 महीनों में 33.30 फीसदी का मुनाफा कराया। वहीं टाटा मिडकैप ग्रोथ फंड का पिछले 3 महीनों का रिटर्न 14.38 फीसदी रहा है। 1 साल पर नजर डालें तो टाटा मिडकैप ग्रोथ फंड ने एक साल में 61.74 फीसदी का रिटर्न दिया है। 61.74 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि 1 लाख रु पर सीधे-सीधे 61.74 हजार रु का फायदा।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications