नई दिल्ली, जून 15। इस समय पेट्रोल के दाम नये रिकॉर्ड स्तर पर हैं। ऐसे में आप बाइक चलाएंगे तो सफर का खर्च काफी बढ़ जाएगा। पेट्रोल बाइक का एक ऑप्शन है और वो है इलेक्ट्रिक स्कूटर। यदि आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें तो आप महंगे पेट्रोल की दिक्कत से बच सकते हैं। दूसरे पर्यावरण को भी फायदा होगा। अब सवाल यह होता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उसके क्या फीचर्स देखे जाएं। बाकी फीचर्स आप अपने हिसाब से देखें, मगर सबसे जरूरी है कि बाइक की रेंज। यानी एक बार में चार्ज करने पर कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर कितना चल सकता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर का माइलेज है। इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले रेंज पर जरूर ध्यान दें। यहां आपको 5 उन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जानकारी मिलेगी, जो 100 किमी तक की रेंज देते हैं।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा
हीरो इलेक्ट्रिक इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर के मामले में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कंपनियों में शामिल है। हीरो इलेक्ट्रिक ने कई ई-व्हीकल पेश किए हैं। इनमें ऑप्टिमा स्कूटर शामिल है। इन वाहनों में 500 से 1200 वॉट तक की मोटर मौजूद है। इसे आप करीब 5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज कर सकते हैं। बात करें रेंज की तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किमी तक की रेंज की पेशकश करेगी। इस बाइक की शुरुआती कीमत 51,440 रु है।
एनिग्मा क्रिंक
एनिग्मा क्रिंक इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाने वाली कंपनी 5 साल पुरानी है। यानी कंपनी की 2016 में मार्केट में आई थी। तब से अब तक इसने 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को मार्केट में पेश किया है। इनमें क्रिंक के अलावा जीटी 450 और एम्बर शामिल हैं। इन स्कूटरों को आप 4 घंटे तक में फुल चार्ज कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि आपको 140 किमी तक की रेंज मिलेगी। ये बाइक आपको करीब 50000 रु की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगी।
गो ग्रीन बीओवी
10 साल पुरानी गो ग्रीन बीओवी के स्कूटरों में बैटरी काफी दमदार होती है। ये अपने प्रोडक्ट्स के लिए काफी रिसर्च करती है। इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को जिन नामों से लॉन्च किया है उनमें कवच, सुनोती और किमाया शामिल हैं। आपको इन स्कूटरों में काफी अच्छी रेंज मिलेगी।
टीवीएस आईक्यूब
टीवीएस भारत में पहले से ही एक दमदार टू-व्हीलर ब्रांड रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मामले में भी टीवीएस एक काफी भरोसे वाला ब्रांड बन गया है। इसने मार्केट में पसंद किए जाने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। इसका आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पसंद किया जाता है। इस स्कूटर से आप सिंगल चार्ज में 78 किमी तक सफर कर सकते हैं। इस स्कूटर को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.02 लाख रु है।
ईईवीआई इंडिया
ईईवीआई इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक नई कंपनी है। पर इसने बहुत कम समय में इस सेगमेंट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कंपनी ने मार्केट में 4 स्कूटर पेश किए हैं, जिनमें एटरो, अहावा, ज़ेनिया और विंड शामिल हैं। आपको इन स्कूटरों में अच्छी रेंज मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications