Best Books For Entrepreneurs: भारत ही नहीं दुनिया में ऐसे लाखों व्यक्ति हैं, जो अपने जुनून को एक लाभदायक वयवसाय में बदलने की इच्छा के साथ हर साल उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) में कदम रखते हैं। हालांकि इसमें आधा से ज्यादा एंटरप्रेन्योर शुरू के 5 सालों में सफल नहीं हो पाते हैं।
ऐसा इसलिए है क्योंकि एंटरप्रेन्योरशिप इतनी आसान नहीं है। इसके लिए आपको प्रॉपर प्लानिग और बजट की जरूरत भी होती है, इनके अलावा आपको अपने फील्ड में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनसे निपटने के बाद ही आपका स्टार्टअप सक्सेसफुल हो सकता है।

इस तरह के प्रयास में सफल होने के लिए सीखने और जरूरत के हिसाब से बदलाव के खुलेपन के साथ-साथ इससे जुड़ उतार-चढ़ाव का सामना करने की तैयारी जैसे कौशल की आवश्यकता होती है। यह खूबियां सब में नहीं होती हैं, लेकिन समय के साथ एक्सपीरियंस से आती हैं।
हमारे लिए यह भी बड़ा सवाल होता है की स्किल सेट को बिना काम किए हासिल कैसे किया जाए, या बिना एक्सपीरियंस के इन चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए। इसके लिए आप एक्सपीरियंस्ड एंटरप्रेन्योर और बिजनेस एक्सपर्ट द्वारा लिखी गई किताबों को पढ़कर उनके तजुर्बे से सीख सकते हैं।
हालाँकि, हम समझते हैं कि हजारों विकल्पों में से शॉर्टलिस्ट करना कोई आसान काम नहीं है और यदि आप पहले से ही एंटरप्रेन्योरशिप में लगे हुए हैं, तो आपके पास समय की कमी भी होगी। इसीलिए आज हम आपको 5 ऐसी किताबें के बारे में बता रहे हैं, जो तुरंत शुरुआत करने में मदद कर सकती हैं।
द वन थिंग - गैरी डब्ल्यू केलर और जे पापासन
सूची में सबसे पहले गैरी डब्लू. केलर और जे पापासन की द वन थिंग है। इस पुस्तक का जोर बिना भटकाव के सिंगल माइंडेड फोकस और प्राथमिकता तथा सफलता प्राप्त करने में उनके महत्व पर है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य को पहचानने और प्राथमिकता देने के लिए एक व्यावहारिक रूपरेखा भी प्रदान की गई है।
एंटरप्रेन्योरशिप के कंपटीशन की दुनिया में, जहां एक तरफ एंटरप्रेन्योर से हर समय अपेक्षाएं बढ़ती रहती हैं, सही चीजों को प्राथमिकता देना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता ै। यह किताब आपको अपनी जरूरी प्राथमिकताओं को समझने के साथ कार्य करने योग्य रणनीति बनाने में मदद करती है।
फिल नाइट द्वारा शू डॉग
एंटरप्रेन्योरशिप में फिल नाइट की शू डॉग बुक भी काफी मददगार मानी जाती है। यह एक संस्मरण है जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सफल ब्रांडों में से एक, नाइकी की यात्रा के बारे में जानकारी देती है। इस किताब में कंपनी के शुरुआती संघर्षों और वित्तीय चुनौतियों से लेकर कंनी के दृष्टिकोण के बारे में सब कुछ बताया गया है।
इसके अलावा, यदि आप एक व्यवसाय के मालिक हैं, तो वैश्विक व्यापार साम्राज्य बनाने के लिए आवश्यक उद्यमशीलता की भावना और लचीलेपन के के बारे में आपके यहां पर बहुत जरूरी और कीमती जानकारी दी गई है। अगर आप एंटरप्रेन्यरशिप की कठिनाइयों को जानने के साथ-साथ उसके सामना करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
वर्ने हार्निश द्वारा स्केलिंग अप
यदि आप अपने व्यवसाय में विकास की जटिलताओं से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो वर्ने हार्निश द्वारा लिखित स्केलिंग अप किताब आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस पुस्तक में लोगों, रणनीति, एग्जीक्यूशन और कैश सहित स्केलिंग के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।
निसंदेह यह किताब उन लोगों के लिएबेहतरीन विकल्प है, जो सस्टेनेबल ग्रोथ हासिल करना चाहते हैं और अपने बिजनेस ऑपरेशन को बेहतर बनाना चाहते हैं। साथ ही साथ फोकस और जरूरत के साथ ढलने की क्षमता को भी बरकरार रखना चाहते हैं।
पीटर थिएल द्वारा जीरो टू वन
यह किताब जीरो टू वन पेपल के सह-संस्थापक और प्रभावशाली सिलिकॉन वैली निवेशक पीटर थिएल के द्वारा लखी गई है। इस पुस्तक में, वह उद्यमियों को मौजूदा विचारों को कॉपी-पेस्ट करने के बजाय अद्वितीय और नए विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
यह एंटरप्रेन्योर्स के लिए एक सही विकल्प है, क्योंकि यह आउट ऑफ द बॉक्स सोचने के लिए प्रोत्साहित करती है औ सफलता हासिल करने के लिए "एकाधिकार" बनाने के महत्व पर जोर देती है।
जिम कॉलिन्स द्वारा गुड टू ग्रेट
अगर आप उन तरीकों और रणनीति के बार में जानना चाहते हैं, जिससे आपकी कंपनी बेहतर बनी जाए और लंबे समय तक बनी रहे तो यह किताब आपको एक बार जरूर पढ़नी चाहिए। यह किताब हाई परफॉर्मिंग बिजनेस को बनाने और उसे मेंटेन करने के लिए एक रोड मैप का काम करती है। इस किताब से कोई भी व्यक्ति अपने व्यवसाय में सिद्धांतों को लागू करके और केस स्टडीज से सीखकर सफल व्यवसायों के गुणों की गहरी समझ प्राप्त कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications