नई दिल्ली, सितंबर 04। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के दरों में वृद्धि करने की चिंताओं के फिर से उभरने और जून तिमाही में जीडीपी में उम्मीद से कम वृद्धि के चलते बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में बीते कारोबारी हफ्ते कमजोरी दर्ज की गयी। बीता सप्ताह शेयर बाजार के लिए एक अस्थिर सप्ताह रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा तेजी से बढ़ती मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराए जाने के बाद निफ्टी 50 और सेंसेक्स 2 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में मामूली नुकसान के साथ बंद हुए। सप्ताह के अंत में बीएसई सेंसेक्स 30.54 अंक नीचे 58,803.33 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 19.4 अंक नीचे 17,539.5 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी चढ़ा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 1.3 फीसदी उछला। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने कारोबारी हफ्ते के 4 दिन (31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण शेयर बाजार बंद रहा था) में ही 74 फीसदी तक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों के नाम।
एमएम रबर कंपनी
एमएम रबर कंपनी एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 67.70 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 73.98 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 62.45 रु से 108.65 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 108.65 रु पर बंद हुआ। 73.98 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3.48 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
वर्गो ग्लोबल
वर्गो ग्लोबल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 0.90 रु से 1.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 72.22 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1.63 करोड़ रु है। 4 दिन में 72.22 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.93 फीसदी की उछाल के साथ 1.55 रु पर बंद हुआ।
एवॉक रेमेडीज
एवॉक रेमेडीज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 56.15 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 13 रु से 20.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 56.15 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 27.61 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 20.30 रु पर बंद हुआ।
स्टारकॉम इंफॉर्मेशन
स्टारकॉम इंफॉर्मेशन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 94 रु से 135.90 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 44.57 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 67.86 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 9.64 फीसदी की उछाल के साथ 135.90 रु पर बंद हुआ।
टाटा टेलीसर्विसेज
टाटा टेलीसर्विसेज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 93.85 रु से 134.80 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 43.63 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 26,352.43 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.73 फीसदी की तेजी के साथ 134.80 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications