नई दिल्ली, फरवरी 27। टेलिकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने को लेकर काफी हौड़ रहती है। इसीलिए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ-साथ एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये नये ऑफर और प्लान पेश करती रहती हैं। एयरटेल और वीआई से आगे निकलने के लिए जियो ने ऐसे कई प्लान पेश किए हैं। मगर इसका एक प्लान वाकई सबसे शानदार है। प्लान की कीमत 1999 रु है। मगर इस प्लान में ग्राहकों को एक फोन मिलता है और साथ ही 2 साल का रिचार्ज प्लान। आगे जानिए इस प्लान की डिटेल।
फ्री में पाएं 4जी फोन
जियो ने 1999 रु वाला प्लान पिछले साल पेश किया था। इस प्लान के तहत कंपनी जियोफोन देती है। साथ ही यूजर्स कई बेनेफिट्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं। आपको 1999 रु के प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ साथ जियोफोन भी मिलेगा। इसके लिए अलग से आपसे एक रु भी नहीं लिया जाएगा। ये प्लान कई अन्य बेनेफिट्स के साथ आता है। बेनेफिट्स की वैलिडिटी 2 साल की होती है।
कितना मिलेगा डेटा
1,999 रुपये के प्लान में कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है। आपको 2 साल तक फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिगी। वहीं आपको कुल 48 जीबी डेटा मिलेगा। सबसे बड़ा फायदा है फ्री मोबाइल और दो साल की वैलिडिटी। आपको जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा। फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ आता है। ये एक कीपैड फोन है, जो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।
जानिए फोन के बाकी फीचर्स
जियोफोन में हेडफोन जैक भी है। अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो फोन में टॉर्च लाइट, रिंगटोन, कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर के अलावा कॉल हिस्ट्री और फोन कॉन्टैक्ट आदि भी हैं। फोन में की 1500 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 9 घंटे तक चल सकती है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। आपको फोन में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 18 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।
कई ऐप्स होंगी प्री-इंस्टॉल्ड
जियो के फोन में आपको कई ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगी। इनमें माई जियो, जियोपे, जियो सिनेमा, जियो सावन, जियो गेम्स, जियो रेल, व्हाट्सऐप, गूगल एसिसटेंट, जियो वीडियो कॉल और मैसेजेस ऐप शामिल हैं। बता दें कि जियो ने हाल ही में दो नयी ऐप पेश की हैं। इनमें 1499 रु वाला और 4199 रु वाले प्लान शामिल हैं। आगे जानिए दोनों प्लान्स की डिटेल।
जानिए प्लान्स की डिटेल
जियो के 1499 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में 84 दिन तक रोज 2 जीबी डेटा यानी कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस दिए जाएंगे। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। साथ ही फ्री में 1499 रु मूल्य का 1 वर्ष का डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। बात करें जियो के 4199 रु वाले प्लान की। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में 365 दिन तक रोज 3 जीबी डेटा यानी कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस दिए जाएंगे। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। साथ ही इस प्लान में भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1499 रु मूल्य का 1 वर्ष का डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications