नई दिल्ली, अगस्त 31। रिलायंस जियो ने अपने किफायती 4जी स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट की बिक्री की फाइनेंसिंग के लिए पांच बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के साथ करार किया है। इस फोन को इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने अगले छह महीनों में जियोफोन नेक्स्ट की 5 करोड़ यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है। अहम बात यह है कि जियोफोन नेक्स्ट के खरीदारों को 10 फीसदी का एडवांस भुगतान करना होगा, जबकि बैंक शेष राशि फाइनेंस करा सकते हैं। इस तरह ग्राहकों को सिर्फ 500 रु देकर 4जी जियोफोन नेक्स्ट मिल जाएगा।
इन कंपनियों से है पार्टनरशिप
ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पिरामल कैपिटल, आईडीएफसी फर्स्ट एश्योर और डीएमआई फाइनेंस ने 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार का आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त चार अन्य नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) ने 2,500 करोड़ रुपये के लोन सपोर्ट का आश्वासन दिया है। जियो का फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिनमें बेसिक वेरिएंट की कीमत 5,000 रुपये प्रति यूनिट और एडवांस वेरिएंट की कीमत 7,000 रुपये प्रति यूनिट होगी। आप 5000 रु वाले वेरिएंट को 500 रु देकर ले सकेंगे, जबकि आपको बाकी पैसा बतौर लोन बैंक या फाइनेंस कंपनी से मिल जाएगा।
क्या है जियो की तैयारी
जियो ने जियोफोन नेक्स्ट की बिक्री के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स और फाइनेंसरों के साथ इंटरनल लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में किफायती 4जी स्मार्टफोन को पेश किया गया था। रिलायंस ने यूटीएल नियोलिंक्स जियोफोन नेक्स्ट 4जी स्मार्टफोन के लिए शुरुआती प्रोडक्शन ऑर्डर दिया है। इस फोन को रिलायंस ने गूगल के साथ साझेदारी में डेवलप किया है।
यूटीएल नियोलिंक्स की डिटेल जानिए
यूटीएल नियोलिंक्स, बेंगलुरु स्थित यूटीएल ग्रुप और नियोलिंक सॉल्यूशंस के बीच एक जॉइंट वेंचर, को हैंडसेट के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत छूट लेने के लिए अप्रूव किया गया है। रिलायंस की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स ने इस महीने की शुरुआत में नियोलिंक सॉल्यूशंस में 20 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
जियो के ग्राहकों की संख्या
जियो के जून के अंत में लगभग 44.1 करोड़ ग्राहक थे। अब ये 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा छूने के लिए तैयारी कर रही है। इसके लिए यह अपने प्रतिद्वंद्वियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 25 करोड़ से अधिक 2जी फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के एक बड़े हिस्से को टार्गेट कर रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि इसके अपने मूल जियोफोन उपयोगकर्ता भी इसी के नेटवर्क में अपग्रेड करें और प्रतिद्वंद्वियों के पास न जाएं।
नोकिया और जियो
कुछ समय पहले नोकिया और जियो ने मिल कर नोकिया सी20 प्लस को भारत में लॉन्च किया था। नोकिया सी20 प्लस की बैटरी लाइफ 2 दिन तक चल सकती है। नोकिया सी20 प्लस के लॉन्च ऑफर्स में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए 4,000 रु के स्पेशल बेनेफिट का ऐलान किया गया था। सबसे अहम ऑफर ये है कि यदि आपका फोन खराब हो जाए तो आपको नया नोकिया सी20 प्लस दिया जाएगा। मगर ये ऑफर एक साल तक ही वैलिड रहेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
