
Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के नागरिकों को पारदर्शी प्रशासन मुहैया कराने, पंजाब के विकास और राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने खरड़ शहर के विकास के लिए 45.36 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है।
राज्य पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रम, सत्कार एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने इस बात की जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने खरड़ शहर के विकास के लिए 45.36 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
स्थानीय निकाय विभाग ने इस संबंध में जरूरी स्वीकृति भी जारी कर दी है। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की तरफ से बताया गया है कि शहर के विकास को लेकर खरड़ शहर के लोगों की पुरानी मांग काफी लंबे वक्त से अधर में लटकी हुई थी।
खरड़ शहर के लोगों की पुरानी लंबे समय से अधर में लटकी हुई मांग को मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्राथमिकता दी है। कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि इस स्वीकृत राशि में खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के विकास के 284 कार्य शामिल हैं।
केबिनेट मंत्री की तरफ से बताया गया है कि इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़कों, पाइप और गलियों की जरूरी मरम्मत और नई इंटरलॉकिंग टाइलें लगाना और पार्कों का विकास आदि शामिल है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यहां के निवासियों के हर संभव मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शहरों को खूबसूरत बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि इन कार्यों को करने के लिए ना तो जुनून की कमी है और ना ही पैसों की कमी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन ने खरड़ शहर के विकास के लिए 45.36 करोड़ स्वीकृत करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निझार का धन्यवाद किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications