नयी दिल्ली। रातोंरात अमीर बनने का सपना सभी देखते हैं। मगर ये सपना पूरा हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। हालांकि कुछ लोगों की किस्मत ऐसी पलटी मारती है कि वे एक झटके में अमीर बन जाते हैं। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिनकी किस्मत का ताला इस तरह से खुल जाए। मगर हाल ही में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जहां 4 भिखारियों की किस्मत ऐसी चमकी की कि उन्हें जिंदगी भर भीख तो क्या शायद कमाने की भी चिंता न रहे। इन 4 भिखारियों को भीख में पैसों के बजाय लॉटरी टिकट मिला जिसमें उन्हें 1-2 नहीं पूरे 43 लाख रु का इनाम जिता दिया। आइए जानते हैं कहां की है ये घटना।
फ्रांस का ये है मामला
4 भिखारियों के साथ हुई ये घटना फ्रांस की है। इन लोगों को ऐसा लॉटरी टिकट मिला, जिसने इनकी किस्मत का सितारा बुलंद कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के ब्रेस्ट शहर के रहने वाले ये 4 शख्स बेहद गरीब थे। उनकी आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई कि उन्हें मांग कर गुजारा करना पड़ा। इन्हीं तंगी के हालात में वो एक लॉटरी की दुकान पर भीख मांगने लगे और तब भी ही वहां एक व्यक्ति आया जिसने उन्हें पैसों के बजाय एक लॉटरी खरीद कर दी। ये एक स्क्रैचकार्ड लॉटरी थी, जिसकी कीमत केवल एक यूरो थी। यही वो लॉटरी थी, जिससे उन चारों की किस्मत चमक गई।
शहर छोड़ कर जाने का था प्लान
गरीबी की हालत में वो लोग शहर छोड़ कर जाना चाह रहे थे। मगर उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। भीख में मिली लॉटरी पर शुरू में उन्होंने ध्यान नहीं दिया। मगर जब ध्यान दिया तो नतीजे ने उन्हें हैरान कर दिया। पहले उन्हें लगा कि वे 5 यूरो का इनाम जीते हैं, मगर बाद में उन्होंने ठीक से देखा तो पता चला कि वे पूरे 50000 यूरो जीते थे, जो भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 43 लाख रु है। गरीबी की हालत में इतना बड़ा इनाम जीतने से उनकी खुशी का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अपने 50000 यूरो के इनाम को उन्होंने आपस में बांट लिया।
एक साथ लगी 25 लॉटरी
जो लोग लॉटरी में दांव लगाते हैं उनके लिए 1 लॉटरी में इनाम लगना भी मुश्किल होता है। मगर एक शख्श ऐसा भी है जिसकी एक साथ 25 लॉटरी लगी। जी हां हाल ही में अमेरिका में एक व्यक्ति की एक साथ 25 लॉटरी लगी। इस शख्स ने 25 लॉटरी टिकट खरीदे थे, जो 25 के 25 ही लग गए। इनाम में उस व्यक्ति को पूरे 1.25 लाख डॉलर मिले, जो भारतीय मुद्रा में कई करोड़ रु बैठत हैं। उसे इन 25 की 25 लॉटरियों में से प्रत्येक में 5000 डॉलर मिले, जिससे कुल इनाम राशि 1.25 लाख डॉलर हो गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications