नयी दिल्ली। अगर आपका इरादा नई कार खरीदने का है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल मारुति अपनी एक 5 लाख रु से कम दाम वाली कार पर 42000 रु तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें डिस्काउंट कुछ बेनेफिट भी शामिल होंगे। 5 लाख रु से सस्ती कार की तलाश करने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है। ध्यान रहे कि आप मारुति की इस कार मिलने वाले ऑफर का लाभ सिर्फ 31 जुलाई तक ही उठा सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति की किस कार पर मिल रहा है ऑफर। साथ ही जानते हैं इस कार के फीचर्स और मौजूदा कीमत के बारे में भी।
मारुति एस-प्रेसो पर बचाएं 420000 रु
मारुति अपनी बीएस-6 इंजव वाली एस-प्रेसो पर 420000 रु तक के बेनेफिट दे रही है। बता दें कि एस-प्रेसो एक फैमिली कार है, जिसमें 5 लोगों के बैठने की जगह होती है। एस-प्रेसो पर जो बेनेफिट मिल रहे हैं उनमें एक्सचेंज बोनस और कंज्यूमर ऑफर भी शामिल हैं। कीमत की बात करें तो एस-प्रेसो की दिल्ली में एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 3.70 लाख रु है। एस-प्रेसो एक मिनी एसयूवी है।
क्या-क्या हैं ऑफर
सबसे पहले तो एस-प्रेसो को 31 जुलाई तक खरीदने पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही कंपनी इस कार की खरीदारी पर आपको 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर भी देगी। इसके अलावा एस-प्रेसो पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनेफिट भी होगा। अब जानते हैं इस कार के खास फीचर्स के बारे में।
सीएनजी है एस-प्रेसो
एस-प्रेसो सीएनजी में भी उपलब्ध है। इस कार में बीएस-6 वाला 998 सीसी, के10बी पेट्रोल इंजन है, जो 5500 आरपीएम पर 68 पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। एस-प्रेसो का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। कार के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मौजूद है।
मारुति की कारों पर भी मिल रहा ऑफर :
- ऑल्टो 800 : 18,000 रु का कैशबैक और 15,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एच1 : 20,000 रु का कैशबैक और 15,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- सिलेरियो : 25,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एच2 : 25,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एस : 15,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- डिजायर (पुरानी) : 25,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज
- डिजायर फेसलिफ्ट : 10,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- स्विफ्ट : 15,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर वी : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको एम्बुलेंस : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको कार्गो : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- वैगन आर : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- विटारा ब्रेजा : 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
शानदार फाइनेंस स्कीम
मारुति ने कार खरीदारों को आसान व्हीकल फाइनेंसिंग ऑप्शन पेश करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ समझौता भी किया है। इसके तहत एक्सिस बैंक ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंस ऑप्शन ऑफर करेगा, जिसमें 8 सालों के लिए सैलेरी वाले ग्राहकों को 100 फीसदी ऑन-रोड फंडिंग, 1250 रु प्रति लाख से शुरू होने वाली स्टेप-अप ईएमआई और बैलून ईएमआई शामिल है। बैलून ईएमआई ऑफर के तहत अंतिम किस्त में कार की 25 फीसदी कीमत देनी होती है। इसके अलावा कंपनी साझेदारी के तहत ग्राहकों को पहले तीन महीनों के लिए 899 रुपये से शुरू होने वाली कम ईएमआई का ऑफर भी पेश करेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
