
UP: मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार रियल स्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने जा रही है। इस सेक्टर में निवेश करने वाले निवेशकों को पहले से ज्यादा सुविधाएं दी जाएगी।
निवेशकों को अधिक सुविधा देने का मकसद लोगों की आवश्यकताओं के आधार पर मकान के साथ व्यवसाय के स्थान उपलब्ध कराते हुए रोजगार के नए अवसर खोलना है।
आवास विभाग ने उत्तर प्रदेश में जल्दी ही होने वाली ग्राउंटब्रेकिंग सेरिमनी के लिए अब तक 11 निवेशकों के साथ करार किया है। इनके द्वारा 142649 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए लगभग 39650 लोगों को रोजगार देने की बात कही गई है।
निवेशक से आवास विभाग ने प्रस्ताव मांगा था। करार के अनुसार निवेशक स्वयं जमीन की व्यवस्था करेंगे और उस पर आवासीय व व्यवसाय की योजनाएं लाएंगे।
काफी अधिक वक्त के बाद फार्म हाउस योजना भी निजी क्षेत्रों में आने जा रही है। इसमें बड़े-बड़े भूखंड सभी सुविधाओं वाले होंगे। इस तरह की योजना इससे पहले नोएडा में आ चुकी है। इसके लिए ले-आउट पास करने का काम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद शुरू होगा।
निवेशकों को योजना लाने के लिए आवास विभाग लाइसेंस देगा। जिसके बाद लेआउट प्रस्तुत करेंगे। इसे विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक से पास करते हुए इस योजना लाने की परमिशन दी जाएगी। आवश्यकता के आधार पर निवेशकों को छूट दिया जायेगा।
मसलन, कुछ भूमि पर उसे मिश्रित भू-उपयोग की परमिशन दी जाएगी। इससे जो इनवेस्टर्स है वे एक ही भूमि को आवास और बिजनेस में उपयोग कर सकेंगे।
इस तरह की सुविधाएं गुजरात और मुंबई में बिल्डरों को दी जाती हैं, इससे जमीनों की कीमत कम हो जाती है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है कि लोगों को शहरों में कम प्राइस पर सुविधाजनक मकान मिले और उसे अवैध सोसायटियों में जमीन न लेना पड़े।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications