नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन निवेश पोर्टफोलियो तैयार करने के लिहाज से एक अच्छा समय है। अगर आपका इरादा म्यूचुअल फंड में निवेश करने का है तो आप डेब्ट फंड, थेमेटिक फंड और लार्जकैप म्यूचुअल फंड में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। बता दें कि जिस तरह शेयर बाजार के लिए ब्रोकिंग फर्म पूरी रिसर्च के साथ चुनिंदा शेयरों को खरीदने की सलाह देती हैं, उसी तरह म्यूचुअल फंड की बेस्ट स्कीमों के लिए भी सलाह दी जाती है। इस सीजन के लिए आईआईएफएल ने 4 म्यूचुअल फंड स्कीमों में पैसा लगाने की सलाह दी है। दिवाली के खास मौके से शुरुआत करने के लिए आप इन स्कीमों में से कोई ऑप्शन चुन सकते हैं।
एसबीआई मैग्नम ईएसजी फंड
इस लिस्ट में पहला नंबर है एसबीआई मैग्नम ईएसजी फंड का। ये स्कीम उन कंपनियो में निवेश करती है जो शासन, सामाजिक और पर्यावरण (ईएसजी) जैसे पहलुओं मे अच्छा प्रदर्शन करती है। एसबीआई मैग्नम ईएसजी फंड ईएसजी क्राइटेरिया के बाद इक्विटी और इक्विटी लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में 80-100 फीसदी पूंजी का निवेश करती है और 0-20% अन्य इक्विटी और / या डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश किया जाता है। इसके पास रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयर भी हैं। 8-10 सालों के लिए निवेश करने के लिहाज से ये स्कीम अच्छी है।
आईसीआईसीआई प्रू मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया फंड
आईसीआईसीआई प्रू मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया फंड भी लंबी अवधि में पैसा बनाने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इस स्कीम की खास बात ये है कि इसने 68 फीसदी पूंजी लार्ज कैप शेयरों और 19 फीसदी पैसा मिड कैप शेयरों में निवेश किया है। इसके पास मौजूद टॉप स्टॉक में बीपीसीएल (9.5 फीसदी), रिलायस (8.8 फीसदी) और हिडाल्को (6.3 फीसदी) शामिल हैं। थेमेटिक फंड उच्च जोखिम वाले होते हैं, इसलिए यह योजना केवल उन निवेशकों के लिए अच्छी है जो हाई रिस्क ले सकते हैं और 8-10 सालों के लिए निवेश करना चाहते हैं।
मिरे एसेट हेल्थकेयर फंड
ये स्कीम हेल्थकेयर और उससे संबंधित सेक्टरों में निवेश करती है। सितंबर 2020 तक फंड ने कुल पूंजी का 62 फीसदी लार्ज कैप शेयरों में निवेश किया, जबकि 26 फीसदी मिड कैप शेयरों में निवेश किया गया। इसके पास जो टॉप शेयर हैं उनमें डॉ रेड्डीज लैब्स (11.3 फीसदी), सन फार्मा (9.8 फीसदी) और डिविस लैब्स (8.0 फीसदी) शामिल हैं। यह योजना उन अनुभवी निवेशकों के लिए बढ़िा है जो उच्च जोखिम ले सकते हैं और कम से कम 7-8 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं। इस स्कीम की थीम हेल्थकेयर की है।
यूटीआई इक्विटी फंड
ये फंड अलग-अलग कैपिटल वाले शेयरों में निवेश के जरिए लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा दे सकता है। सितंबर 2020 तक फंड ने 63 फीसदी निवेश लार्ड कैप शेयरों और 29 फीसदी पैसा मिड कैप शेयरों में निवेश किया था। फंड ने आईटी सेक्टर (15.0 फीसदी) में सबसे अधिक पैसा लगाया है। इसके बाद बैंक (12.9 फीसदी) का नंबर है। इसके टॉप शेयरों में बजाज फाइनेंस (6.0%), एचडीएफसी बैंक (5.7%) और एलएंडटी इन्फोटेक (4.5%) शामिल हैं। आप इस स्कीम में 5 साल के लिहाज से निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
