
Best Large Cap Funds : हाल ही में पब्लिश अपनी म्यूचुअल फंड रिव्यू रिपोर्ट में आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने 2023 के लिए टॉप 4 म्यूचुअल फंड् में निवेश की सलाह दी है। ये चारों लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड हैं। म्यूचुअल फंड की लार्ज कैप कैटेगरी में पैसा सेफ रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये स्कीमें अधिकतर पैसा लार्ज कैप कंपनियों में लगाती हैं और उनमें पैसा डूबने की संभावना न के बराबर होती है। जिन चार फंड्स की बात हम करने जा रहे हैं, उनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड, आईडीएफसी लार्ज कैप फंड, निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड और मिरे इंडिया लार्ज कैप फंड शामिल हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का यह लार्ज कैप म्यूचुअल फंड 23 मई 2008 को लॉन्च किया गया 14 साल पुराना फंड है। यह घरेलू इक्विटी में 92 फीसदी से अधिक निवेश करता है और एक टॉप लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड कैटेगरी का ब्लूचिप फंड है। इसके हालिया रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ के कारण निवेशकों ने हाल ही में इसमें दिलचस्पी दिखाई है। फंड ने अपने जैसे फंड्स के मुकाबसे शानदार प्रदर्शन किया है। 30 नवंबर 2022 तक इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 35,929 करोड़ रुपए रही है। इसका बेंचमार्क निफ्टी 100 टीआरआई है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है, जिसकी फाइनेंशियल सेक्टर में प्रमुख होल्डिंग्स हैं, इसके बाद टेक, एनर्जी, ऑटोमोबाइल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर का नंबर आता है। फंड की टॉप होल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। इस फंड में एसआईपी और एकमुश्त निवेश दोनों के लिए न्यूनतम राशि 100 रुपये की है।
आईडीएफसी लार्ज कैप फंड
आईडीएफसी लार्ज कैप फंड ब्रोकरेज की तरफ से सुझाया गया दूसरा लार्ज कैप म्यूचुअल फंड है। यह आईडीएफसी म्यूचुअल फंड 9 जून 2006 को लॉन्च किया गया 16 साल पुराना इक्विटी फंड है। इसने लार्ज-कैप कैटेगरी में अपने जैसे फंडों की तुलना में कम रिटर्न दिया है। क्रिसिल ने इसे 2 स्टार और वैल्यू रिसर्च ने 3 स्टार रेटिंग दी है। इसका बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई 100 टीआरआई है। आंकड़ों के मुताबिक 30 नवंबर 2022 तक इसकी एयूएम 1,128 करोड़ रुपए है। टेक, कंज्यूमर स्टेपल, ऑटोमोबाइल और एनर्जी के बाद इसका प्रमुख निवेश फाइनेंशियल सेक्टर में है। इसकी टॉप होल्डिंग्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस और रिलायंस शामिल हैं। इस फंड में एकमुश्त निवेश के लिए न्यूनतम आवश्यक राशि 5000 रुपये और एसआईपी के लिए 100 रुपये है।
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड एक दशक से अधिक पुराना लार्ज कैप फंड है, जिसे निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 8 अगस्त 2007 को लॉन्च किया था। इस फंड को क्रिसिल ने 5 स्टार और वैल्यू रिसर्च ने 3 स्टार रेटिंग दी है। फंड ने पिछले पांच वर्षों में अपने बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई 100 - टीआरआई इंडेक्स के 7.09 फीसदी सीएजीआर की तुलना में लगभग 13.38 फीसदी का चक्रवृद्धि वार्षिक रिटर्न दिया है। 30 नवंबर 2022 तक इसकी एयूएम 12,922 करोड़ रुपए है। निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड का फाइनेंशियल सेक्टर में प्रमुख निवेश है। इसके बाद टेक, सर्विस, कंज्यूमर स्टेपल, एनर्जी और कंस्ट्रक्शन का नंबर आता है। जबकि, इसकी टॉप होल्डिंग्स में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इस फंड में निवेश शुरू करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 100 रुपये और एसआईपी के लिए 1000 रुपये है।
मिरे एसेट इंडिया लार्ज कैप फंड
ये 4 अप्रैल 2008 को लॉन्च किया गया, मिरे एसेट लार्ज कैप फंड की सबसे लोकप्रिय लार्ज कैप म्यूचुअल स्कीमों में से एक है। 30 नवंबर 2022 को इसकी एयूएम 35,407 करोड़ रुपए और एक्सपेंस रेशियो 0.51 फीसदी है। क्रिसिल ने इसे 3 स्टार और वैल्यू रिसर्च ने 4 स्टार रेटिंग दी है। 30 नवंबर, 2022 तक फंड के पोर्टफोलियो में 59 स्टॉक शामिल थे। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक इसकी टॉप होल्डिंग्स वाले शेयर हैं। आप इस फंड में 1,500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। ये राशि एकमुश्त निवेश के लिए है। फंड में एसआईपी शुरू करने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications