Upcoming IPO: निवेशकों के पास जल्द ही एक और आईपीओ में पैसे लगाने का मौका आने वाले है। 3बी फिल्म्स का आईपीओ 30 मई को खुल रहा है और 3 जून तक सब्सक्रिप्शन किया जा सकता है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 4 जून को होने की उम्मीद है। यह कंपनी बीएसई एसएमई (BSE SME) पर लिस्ट होगी और लिस्टिंग डेट 6 जून तय किया गया है।

3B Films का आईपीओ कुल ₹33.75 करोड़ का है। कंपनी 35.52 लाख नए शेयर जारी करेगी जिनकी कीमत ₹17.76 है। कंपनी के 15.99 करोड़ रुपये के 31.98 लाख ऑफर फॉर सेल शेयर्स का कॉम्बिनेशन है।
इतना है शेयर प्राइस
3B Films IPO का शेयर प्राइस ₹50 तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 3000 शेयर (1 लॉट) के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी कीमत ₹1,50,000 है। वहीं HNI (High Net-worth Individual) निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 2 लॉट यानी 6,000 शेयर है, जिसकी कीमत ₹3,00,000 होगी।
कंपनी के प्रमोटर्स
3B Films IPO के लिए Nirbhay Capital Services Private Limited को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, इस इश्यू का रजिस्ट्रार Maashitla Securities Private Limited है। अशोकभाई धनजीभाई बाबरिया, मुकेश धनजीभाई बाबरिया, गुलाबबेन नितिन बाबरिया और दिशांक नितिन बाबरिया कंपनी के प्रमोटर हैं।
कंपनी के बारे में डिटेल
3B Films Limited की स्थापना 2014 में हुई थी। यह कंपनी वडोदरा, गुजरात में स्थित है और CPP (Cast Polypropylene) और CPE (Cast Polyethylene) फिल्मों का निर्माण व आपूर्ति करती है, जो मुख्य रूप से पैकेजिंग और थर्मोफॉर्मिंग में इस्तेमाल होती हैं।
कंपनी के प्रोडक्ट्स में ट्रांसपेरेंट, मेटलाइज्ड, वाइट ओपेक, रिटॉर्ट, एंटी-फॉग, ईज़ी-पील और EVOH फिल्में शामिल हैं। यह एडवांस तकनीकों और रिसर्च फैसिलिटीज़ के ज़रिए खास पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।
3B ग्रुप का हिस्सा होने के नाते कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट्स पर रिसर्च और डेवलपमेंट करती है। यह खासतौर पर फूड पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए काम करती है और अपने प्रोडक्ट्स को दुबई, नेपाल, श्रीलंका और कई अफ्रीकी देशों में भी एक्सपोर्ट करती है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस वित्त वर्ष 2023 में रिवेन्यू 72.82 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 76.40 करोड़ रुपये हो गया। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) वित्त वर्ष 2023 में 92 लाख रुपये था, जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 4.29 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025 में, 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि में कंपनी का रिवेन्यू 57.18 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 4.20 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी इस फंड का यूज कहां करेगी?
कंपनी इस इश्यू से मिली पूंजी का इस्तेमाल कंपनी के बड़े खर्चों (जैसे मशीनें खरीदना), रोज़मर्रा के कामों के लिए पैसे, कंपनी के सामान्य कामकाज और नए प्रोजेक्ट से जुड़े खर्चों को पूरा करने में करेगी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications