Forbes Asia's Power Businesswomen 2022 : फोर्ब्स ने मंगलवार को अपनी 2022 की एशिया की पावर बिजनेसवुमन लिस्ट पेश की है। इसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बिजनेस में 20 आउटस्टेंडिंग महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इस महिला बॉस लिस्ट में तीन भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। जिन 20 महिलाओं को शामिल किया गया है, वे लिस्ट में नयी हैं और इस क्षेत्र में फोर्ब्स एशिया की महिला ट्रेलब्लेज़र के नेटवर्क का और विस्तार कर रही हैं।

क्या है महिलाओं को चुनने का आधार
फोर्ब्स एशिया ने अपने नवंबर के अंक में उन महिला कारोबारी लीडर्स को चुना है, जिन्होंने अलग-अलग स्ट्रेटेजीस पेश की, जिन्होंने कोविड-19 महामारी और इसके कारण सामने आने वाली अनिश्चितता के बावजूद अपने बिजनेसों को बढ़ावा दिया। आगे जानिए इन महिलाओं के बारे में विस्तार से।
ग़ज़ल अलघ
सूची में पहली भारतीय महिला हैं ग़ज़ल अलघ। गजल ममाअर्थ की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर की सह-संस्थापक और चीफ इनोवेशन ऑफिसर हैं। उन्होंने 2016 में अपने पति वरुण के साथ गुड़गांव स्थित कंपनी शुरू की, जो इस कंपनी के सीईओ हैं। इस साल जनवरी में, अलघ की कंपनी एक यूनीकॉर्न बन गई। यूनीकॉर्न कंपनी वो होती है, जिसकी मार्केट वैल्यू 1 अरब डॉलर से अधिक है।

सोमा मंडल
इस लिस्ट में दूसरा नाम है भारतीय महिला कारोबारी सोमा मंडल का, जो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की अध्यक्ष हैं। सेल सरकारी कंपनी है, जिसकी अध्यक्षता करने वाली सोमा मंडल पहली महिला हैं। फोर्ब्स ने कहा कि 2021 में मंडल के सेल अध्यक्ष बनने के बाद से, 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए उसकी सालाना इनकम में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
नमिता थापर
एमक्योर फार्मा के भारतीय कारोबार में कार्यकारी निदेशक नमिता थापर फोर्ब्स एशिया की पावर बिजनेसवुमेन 2022 लिस्ट में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय हैं। थापर, जिन्होंने शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में भी भूमिका निभाई, 61 अरब रुपये की पुणे स्थित कंपनी के भारत के कारोबार की देखरेख करती हैं, जिसे उनके पिता सतीश मेहता ने चालीस साल पहले स्थापित किया था। थापर के पांच साल पहले कंपनी के भारतीय कारोबार का कार्यभार संभालने के बाद से एमक्योर की घरेलू इकन 2021 में दोगुना होकर 25 अरब रुपये हो गयी। उन्होंने ब्रांड बनाने के साथ-साथ फील्ड स्टाफ की उत्पादकता बढ़ाने के लिए डेटा एनालिटिक्स के उपयोग करने पर ध्यान दिया।

बाकी महिलाएं कहां की हैं
इस सूची में शामिल अन्य महिलाएं ऑस्ट्रेलिया, चीन, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान और थाईलैंड से हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications