
Government Schemes : देश में सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। जिन योजनाओं के तहत महिलाओं को कई सुविधाओं का फायदा मिलता है। एक हाउसवाइफ को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। भले ही आपको सभी क्षेत्र में छुट्टी मिल जाएं। लेकिन इनका काम पूरे साल रहता है और 24 घंटे रहता है। बावजूद इसके उन्हें पैसों से जुड़ी परेशानी होती है। इसके लिए सरकार की कई सारी सरकारी योजनाएं है। जो सरकारी योजनाएं आपकी सहायता कर सकती है। देश की महिलाओं को इन योजनाओं के तहत आत्म निर्भर बनाया जाता है। आप कितने भी पढ़ी लिखी क्यों न हो या फिर आप पढ़े लिखे नही भी हो। लेकिन फिर भी आप इस योजना का फायदा उठाकर अपने जीवन को बेहद आसान बना सकती है, तो आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में सारी डिटेल।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
साल 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सरकार की सफल योजनाओं में से एक है। इस योजना को महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से को गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाता है। ताकि महिलाओं को धुएं के सामने खाना बनाने से रोका जा सके।
मुफ्त सिलाई मशीन योजना
मुफ्त सिलाई मशीन योजना को भारत सरकार की तरफ से चलाया जाता है। महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली यह एक बेहद ही खास योजना है। इस योजना के तहत जो सिलाई में रुचि रखने वाली महिलाएं है। उनको मुफ्त में सिलाई मशीन बाटी जाती है। इस योजना के तहत गांव और शहर दोनों की क्षेत्र की 20 से 40 वर्ष की महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती है और इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इस प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का फायदा मिलता है। इसमें तीन किश्तों में उन्हें मुआवजे की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना है और इसके साथ ही उचित पोषण को सुनश्चित करना है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
