फेसबुक ने जियो में निवेश का ऐलान किया है। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने बुधवार को मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99
नई दिल्ली: फेसबुक ने जियो में निवेश का ऐलान किया है। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने बुधवार को मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया है। अच्छी बात तो यह है कि फेसबुक और जियो के बीच हुई साझेदारी की वजह से देश में करीब 3 करोड़ छोटे किराना स्टोर्स की कार्यशैली पूरी तरह से बदलने की संभावना है। जी हां दिग्गज टेक कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो में बड़ा सौदा किया है।

करीब 3 करोड़ से ज्यादा किराना कारोबारियों को होगा फायदा
बता दें कि इस डील के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स-रिलायंस रिटेल और वॉट्सऐप में भी करार हो सकता है। इससे 3 करोड़ छोटे दुकानदारों का काम करने का तरीका बदल जाएगा। बता दें कि वॉट्सऐप भी फेसबुक इंक के स्वामित्व वाली कंपनी है। भारत में वॉट्सऐप के 40 करोड़ यूजर हैं। फेसबकु के साथ हुए समझौते के बाद मुकेश अंबानी ने कहा कि आने वाले समय में रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियां जैसे जियो मार्ट और रिलायंस रिटेल, वॉट्सऐप के जरिए बिजनेस करेंगी। करीब 3 करोड़ से ज्यादा किराना कारोबारियों को इस प्लेफार्म से जोड़ा जाएगा। उनका काम करने का तरीका डिजिटली होगा। वॉट्सऐप के जरिए ऑर्डर लिया जाएगा, पेमेंट होगा और जरूरी चीजों की तेजी से होम डिलीवरी की जाएगी। इससे छोटे दुकानदारों और ग्राहकों को सीधा फायदा होगा।
जानिए क्या है जियो मार्ट
जियो मार्ट एक ऑनलाइन टू ऑफलाइन मार्केटप्लेस है, जिसके तहत नजदीकी किराना स्टोर की मदद से ग्राहकों को किराने का सामान उपलब्ध कराया जाता है। दिसंबर 2019 में रिलायंस ने जियो मार्ट की शुरुआत मुंबई के कुछ इलाकों में किया था। उस समय कंपनी ने बताया था कि इसका विस्तार जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी किया जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि जियो मार्ट में आम जरूरत से संबंधित 50 हज़ार से अधिक उत्पाद उपलब्ध होंगे। जियो मार्ट ग्राहक के आस-पास के किराना स्टोर के साथ जुड़कर सामान उपलब्ध कराने का काम करेगा। कंपनी देश भर में 3 करोड़ ऑफलाइन रिटेलर को अपने साथ जोड़ने का ऐलान पहले ही कर चुकी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
