3 Best Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में प्रमुख इंडेक्स निफ्टी लगातार 5वें दिन हरे निशान में कारोबार कर रहा है. मार्केट के अच्छे मूड में 3 दमदार शेयरों में खरीदारी का मौका बना है. ब्रोकरेज फर्म ने लॉन्ग टर्म के लिए Shyam Metallics, Vedanta और Indigo के शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों पर बुलिश रेटिंग आई है.
BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने Shyam Metallics के शेयर पर BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है. साथ ही शेयर पर 1200 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि एल्युमीनियम और स्टेनलेस-स्टील में विस्तार से कंपनी को फायदा होगा. क्योंकि 75% रॉ-मटेरियल इंटीग्रेशन और 80% कैप्टिव पावर सोर्सिंग बड़ा पॉजिटिव है. इसके तहत FY22 से FY27 तक 10000 करोड़ रुपए की क्षमता विस्तार का फायदा होगा.
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी ने ज्यादातर CAPEX आंतरिक नकदी से पूरा किया है. इसके तहत कंपनी स्पंज आयरन से बैटरी ग्रेड एल्युमीनियम में विस्तार कर रही है. FY24-27 तक ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 39% CAGR ग्रोथ का अनुमान है. बता दें कि यह नेट कैश पॉजिटिव आंकड़े वाली सेक्टर में एकमात्र कंपनी है.

Vedanta पर बुलिश CLSA
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने वेदांता के शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. इसके साथ शेयर पर 520 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. हालांकि, स्टॉक ने पिछले एक महीने में सेक्टर को अंडरपरफॉर्म किया है. लेकिन मेटल्स के आउटलुक में सुधार से और अच्छी डिविडेंड यील्ड हुई है. कंपनी को हिंदुस्तान जिंक में OFS और डिविडेंड के ऐलान से कर्ज में कटौती का मौका मिलेगा. हिंदुस्तान जिंक में हिस्सा बिक्री से 3100 करोड़ रुपए जुटाए हैं.
वेदांता पर ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हाल ही में किये QIP से कंपनी ने 8500 करोड़ रुपए जुटाए हैं. कंपनी को ब्याज खर्च में 1000 करोड़ रुपए की बचत होगी. साथ ही कंपनी को S&P की रेटिंग अपग्रेड से भी फायदा मिलेगा. मौजूदा भाव पर करीब 7% की डिविडेंड यील्ड है.
Indigo पर रेटिंग में डबल अपग्रेड
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Indigo पर रेटिंग को अपग्रेड किया है. इसे Hold की रेटिंग से डबल अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर टारगेट को 4400 रुपए से बढ़ाकर 5225 रुपए कर दिया है. पिछले 12-18 महीनो में Indigo का प्रदर्शन बेहतर हो गया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी का ऑपरेशनल और फाइनेंशियल प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा. साथ ही कंपनी नए रुट्स पर लगातार बड़ा कर रही है.
जेफरीज ने कहा कि ग्रोथ के नए रास्तों के साथ इंडिगो मजबूती बनाए रख सकते हैं. कंपनी सप्लाई और क्षमता के चिंता को भी बेहतर तरीके से मैनेज कर रही है. इंडिगो के बिजनेस क्लास लॉन्च से Air India, Vistara की मोनोपली खत्म हुई. फिलहाल बिज़नेस क्लास का मार्जिन और प्रोफिटेबिलिटी पर कुछ खास असर नहीं है. कंपनी का फोकस बिजनेस क्लास के जरिए कॉर्पोरेट ट्रेवल मार्केट को बढ़ाने पर है. साथ ही कंपनी की प्रोफिटेबिलिटी आगे भी बेहतर रहने का अनुमान है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications