नई दिल्ली, जून 15। वैश्विक मंदी की आशंकाओं के कारण इक्विटी बाजार में गिरावट आ रही है, जबकि दूसरी तरफ बॉन्ड यील्ड में वृद्धि हुई है। जानकारों का मानना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा क्योंकि आरबीआई ने भी इस साल ब्याज दरों में दो बार बढ़ोतरी की है। निवेशक अनिश्चित हैं कि उन्हें डेब्ट, इक्विटी और/या सोने में कितना निवेश करना चाहिए क्योंकि इक्विटी बाजार में गिरावट जारी है। ऐसे में हाइब्रिड फंड एक अच्छा सॉल्यूशन हो सकते हैं। क्रिसिल, एक म्यूचुअल फंड रेटिंग एजेंसी, ने 3 हाइब्रिड फंडों को नंबर 1 रेटिंग दी है। ये एसआईपी शुरू करने और अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने के लिए अच्छे फंड हो सकते हैं। आगे जानिए इन फंड्स की डिटेल।
बीओआई एक्सा मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेट फंड (डायरेक्ट-ग्रोथ
यह 20 जुलाई 2016 को बीओआई एक्सा म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया एक एग्रेसिव हाइब्रिड कैटेगरी का फंड है और इसे क्रिसिल द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है। यह अपनी कैटेगरी में एक स्मॉल फंड है। फंड के पास 337.01 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। जबकि इसकी शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) 10 जून 2022 को 20.7 रुपये रही है। फंड का एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 2.55 फीसदी है, जो इस कैटेगरी के 2.14 फीसदी के औसत से अधिक है।
कैसा रहा रिटर्न
वर्तमान में इस फंड ने इक्विटी में 77.95 फीसदी और डेब्ट के लिए 13.30 फीसदी आवंटन है। इसने अपनी शुरुआत के बाद से 13.14 फीसदी वार्षिक औसत रिटर्न और 107 फीसदी एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 1 साल में इसने 5.78 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया है। 2 वर्षों में 35.23 फीसदी वार्षिक रिटर्न और 3 वर्षों में 18.89 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया है। वहीं 5 वर्षों में इसका सालाना रिटर्न 12.36 फीसदी वार्षिक रिटर्न रहा है। इस फंड ने निवेश किए गए पैसे को हर 3 साल में दोगुना कर दिया है।
इडेलवाइस आर्बिट्रेज फंड (डायरेक्ट-ग्रोथ ऑप्शन)
एडलवाइस आर्बिट्रेज फंड एक आर्बिट्रेज कैटेगरी का हाइब्रिड फंड है, जिसे क्रिसिल ने 5 स्टार रेटिंग दी है। फंड को 27 जून 2014 को इडेलवाइस म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया था। यह अपनी कैटेगरी का एक मिड साइज का ओपन-एंडेड फंड है। फंड के पास 7,133.98 करोड़ रुपये की एयूएम है। 10 जून 2022 को इसकी शुद्ध एनएवी 16.6266 रुपये रही। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.35 फीसदी है, जो इसके कैटेगरी एवरेज एक्सपेंस रेशियो के बराबर है।
कितना रहा रिटर्न
अपने लॉन्च के बाद से इसने 6.60 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया है, जो इसकी कैटेगरी के औसत 5.78 फीसदी से बेहतर है। 1 साल में इसने 4.54 फीसदी, 2 साल में 4.34 फीसदी, 3 साल में 5.12 फीसदी और 5 साल में 5.86 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया।
कोटक डेब्ट हाइब्रिड फंड (डायरेक्ट-ग्रोथ ऑप्शन)
यह कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड की कंजर्वेटिव हाइब्रिड कैटेगरी फंड है। क्रिसिल द्वारा फंड को 5-स्टार का दर्जा दिया गया है। इसके पास 1,456.69 करोड़ रुपये की एयूएम है। फंड की एनएवी (10 जून) 46.4105 रुपये है। इसका ईआर 0.45 फीसदी है, जो कि इसकी कैटेगरी के औसत 0.86% से कम है। फंड ने 1 साल में 4.98%, 2 साल में 13.82%, 3 साल में 11.50% और 5 साल में 8.99% रिटर्न दिया है। लॉन्च के बाद से इसने 10.41% वार्षिक औसत रिटर्न भी बनाए रखा। साथ ही इसमें निवेश किए गए पैसे को हर 8 साल में दोगुना कर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications