नई दिल्ली, मार्च 23। किसी खास महीने में बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में जगह बनाने की लड़ाई जोरदार है। इस लिस्ट में जहां मारुति सुजुकी की अपनी उचित और मजबूत हिस्सेदारी है, वहीं अन्य कार निर्माता भी लिस्ट में शामिल होने का प्रयास करती हैं। फरवरी में महिंद्रा के साथ टाटा मोटर्स भी इस लिस्ट में शामिल हुई। टॉप 10 कारों की लिस्ट जानना कुछ लोगों के लिए जरूरी है, क्योंकि वे यही देख कर नयी कार खरीदते हैं कि कौन सी कार अधिक बिक रही है। पर हर कोई इस तरह नयी कार नहीं खरीदेगा। बल्कि अधिकतर लोग बजट के हिसाब से कार खरीदते हैं। इसीलिए हम यहां 3 ऐसी कारों की डिटेल लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रु से कम है।
मारुति ऑल्टोो
देश में सबसे छोटी और सबसे सस्ती मारुति सुजुकी की कार ऑल्टो फरवरी 2022 में 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मारुति सुजुकी ने इस साल फरवरी में भारतीय बाजार में ऑल्टो की 11,551 इकाइयां बेचीं। हालांकि कार की फरवरी बिक्री में साल दर साल 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। इस कार की कीमत शुरुआती कीमत 3.25 लाख रु है।
ऑल्टो के फीचर्स
मारुति सुजुकी ने ऑल्टो में 0.8-लीटर पेट्रोल का इंजन दिया है। ये 47 बीएचपी और 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। यह कार आपको सीएनजी ऑप्शन में भी मिल जाएगी। सीएनजी में इसकी माइलेज 31 किमी की है। कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, फ्रंट और रियर बॉटल होल्डर के अलावा पावर विंडो, रिमोट कीलेस एंट्री और फ्रंट डुअल एयरबैग दिए गए हैं।
मारुति एस-प्रेसो
लिस्ट में दूसरी कार भी मारुति की ही है। ये है मारुति सुजुकी एस-प्रेसो। इस कार की शुरुआती कीमत 3.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कार में 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 67 बीएचपी और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
कितनी है माइलेज
एस-प्रेसो की माइलेज भी ऑल्टो की ही तरह है। यह भी सीएनजी में उपलब्ध है। आपको 31 किमी से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। इसके अन्य फीचर की बात करें तो कार में सेंट्रल माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट प्ले स्टूडियो और टचस्क्रीन सिस्टम, डुअल फ्रंट एयरबैग, यूएसबी और 12-वोल्ट स्विच और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल शामिल हैं।
डैटसन रेडी-गो
डैटसन रेडी-गो की शुरुआती कीमत 3.84 लाख रु है। ये कार 0.8 लीटर और 1 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है। आपको इसमें 22 किमी तक का माइलेज मिल सकता है। ये कार एलईडी डीआरए, एलईडी फ्रंट फॉग लैंप, डिजिटल टैकोमीटर के साथ साथ नये डुअल-टोन 14-इंच व्हील कवर और एंड्रॉइड ऑटो एंड ऐप्पल कारप्ले वाली 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ मिलेगी। आपको ये कार कीलेस एंट्री फीचर्स के साथ भी मिलेगी।
कुल 6 वेरिएंट्स
डैटसन रेडी-गो को 6 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। रेडी-गो का बेस मॉडल डी है और टॉप वेरिएंट डैटसन रेडीगो एएमटी 1.0 टी ऑप्शन है, जो कि 4.95 लाख रुपये के प्राइस पर आता है। इसके स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में ड्राइवर एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
