शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ी खरीदारी हो सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स गैप-अप के साथ शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद मजबूत हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इंडेक्स पहली बार रिकॉर्ड 25000 के लेवल के पार कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों में भी जोरदार रैली है. अमेरिकी वायदा मार्केट में भी तेज एक्शन है.
घरेलू बाजारों के लिए ग्लोबल संकेतों के अलावा नतीजों वाले शेयर भी अहम ट्रिगर्स रहेंगे. बता दें कि शुक्रवार को मार्केट में धमाकेदार खरीदारी हुई थी, जिसमें सेंसेक्स 1292 अंकों की मजबूती के साथ 81,332 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 428 अंक उछलकर 24,834 पर बंद हुआ था. आज ACC, BEL, Adani Total Gas, CSB Bankk, Data Patterns, HPCL, Kansai Nerolac, Strides Pharma, Kalpataru projects समेत अन्य कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.
एशियाई शेयर बाजारों में तेज एक्शन
एशियाई शेयर बाजारों में सुबह जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है. जापान के बाजारों में जबरदस्त खरीदारी दर्ज की जा रही. निक्केई इंडेक्स करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. इंडेक्स 38400 के पार कारोबार कर रहा है. मार्केट को बैंक ऑफ जापान पॉलिसी के फैसलों का इंतजार है.
कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी सवा एक फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 2760 के लेवल के पार निकल गया है. हॉन्ग कॉन्ग के बाजारों में भी हरियाली है. हेंगसेंग इंडेक्स करीब 1 फीसदी उछलकर 17200 के स्तर पर है. जबकि चीन के बाजारों में सुस्ती है.
अमेरिकी बाजारों में स्मॉलकैप स्टॉक्स का जलवा
अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को तगड़ा रिकवरी दर्ज की गई. डाओ 650 अंक उछला. इसी तरह S&P 500 और नैस्डेक भी 1-1% से ज्यादा की उछाल के साथ क्लोज हुए हैं. स्मॉलकैप सेक्टर मेंदमदार एक्शन के बूते रसल 2000 इंडेक्स 1.7% ऊपर बंद हुआ है. दरअसल, बाजारों का मूड मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों से सुधरा. अनुमान मुताबिक जून का PCE डेटा रहा, जोकि 2.5% पर पहुंच गया. इसके अलावा सितंबर में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से बाजारों को सपोर्ट मिला. 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड तेजी से गिरकर 4.2% के नीचे फिसल गया.

इस हफ्ते के ट्रिगर्स और कमोडिटी मार्केट
ग्लोबल मार्केट के लिए इस हफ्ते कई अहम ट्रिगर्स हैं. इसमें अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी समेत बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी शामिल हैं. अमेरिकी बाजारों में माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, एप्पल, अमेजन के तिमाही नतीजे आएंगे. US में जुलाई महीने का जॉब्स डेटा भी जारी होंगे.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट की बात करें तो डॉलर इंडेक्स 104 के पार स्थिर है. कॉमैक्स पर सोने और चांदी में मजबूत एक्शन देखने को मिल रहा है. साथ ही क्रूड ऑयल प्राइसेज में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
संस्थागत निवेशकों का सेंटीमेंट
भारतीय बाजारों को लेकर संस्थागत निवेशकों का मूड शुक्रवार को अच्ठा देखने को मिला. विदेश संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने 26 जुलाई को कैश मार्केट में 2,546 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में नेट 2,774 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.
More From GoodReturns

एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Trump Tension के बीच Market में गिरावट, लेकिन Expert बोले- घबराए नहीं! Pharma, Auto, IT पर जानिए पूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications