नयी दिल्ली। मंगलवार को पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस राहत पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हालांकि अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में धीरे-धीरे पूरे पैकेज की जानकारी दी जाएगी। इस बीच आज वित्त मंत्री ने कई बड़ी और राहत भरी घोषणाएं की। जिन सेक्टरों के लिए ऐलान किए गए उनमें एनबीएफसी, एमएसएमई शामिल हैं। इसके अलावा टैक्स भरने वालों को भी बड़ा तोहफा दिया गया है। सरकार ने टीडीएस (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) या टीसीएस (टैक्स कलेक्शन एट सोर्स) में 25 फीसदी की भारी कटौती का ऐलान किया है। इससे सैलेरी पाने वालों को खास फायदा होगा।

किन भुगतानों पर होगा लागू
वित्त मंत्री ने बताया है कि टीडीएस/टीसीएस में कटौती सभी भुगतानों पर लागू होगी, जिनमें ब्याज, किराया, ब्रोक्ररेज, स्पलाई शामिल हैं। यह कल से 31 मार्च 2021 तक लागू किया जाएगा। इस कटौती से लोगों के हाथों में अतिरिक्त 50,000 करोड़ रुपये बचेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री ने आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा को भी बढ़ाने का ऐलान किया है।
18000 करोड़ रु का टैक्स रिफंड
वित्त मंत्री ने भी बताया कि 14 लाख करदाताओं को 18000 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड किया गया और 5 लाख रु तक के रिफंड क्लेम निपटाए गए। बता दें कि पिछले महीने ही इस राहत का ऐलान वित्त मंत्रालय की तरफ से किया गया था। वित्त मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना संकट के कारण करदाताओं को राहत देने के लिए आयकर विभाग 5 लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड तुरंत जारी करेगा। सभी जीएसटी और कस्टम रिफंड भी जारी किए जाएंगे, जिससे एमएसएमई सहित करीब 1 लाख बिजनेस एंटिटीज को फायदा मिलेगा। इस फैसले के तहत कुल 18000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
