नई दिल्ली, अक्टूबर 9। कोरोना महामारी ने लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ साथ मानसिक स्थिति को भी प्रभावित किया है। लॉकडाउन से तंग आकर बहुत से लोग कहीं बाहर निकल कर समय बिताना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं, जो नयी जगह जाकर नयी लाइफ शुरू करना चाहते हों। ऐसे लोगों के ये सपने पूरे हो सकते हैं। दरअसल कई देश, शहर और स्टेट ऐसे लोगों को फाइनेंशियल इंसेंटिव देते हैं। यूके की एक बीमा कंपनी विलियम रसेल द्वारा की गयी एक रिसर्च के अनुसार कम आबादी, घटती अर्थव्यवस्था और टूटी-फूटी संपत्तियों को फिर से बहाल करने के लिए कई जगहों पर प्रवासियों के लिए दरवाजे खोले जा रहे हैं। कुछ जगहों पर आपको बिजनेस शुरू करना होगा, तो कहीं घर का नवीनीकरण करना होगा। मगर ऐसी जगहों का प्रशासन प्रवासियों को वित्तीय सहायता देंगे।
टुल्सा, ओक्लाहोमा (अमेरिका)
टुल्सा अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा का एक शहर है। टुल्सा शहर में रिमोट वर्कर्स (वर्क फ्रॉम होम या दूर से ही काम करने वाले) की तलाश है। यहां जाने पर 10,000 डॉलर (7,47385 रुपये) की मदद दी जाएगी। यह आपको मुफ्त डेस्क स्पेस और नेटवर्किंग इवेंट्स तक एक्सेस भी ऑफर करेगा।
बेमिडजी, मिनेसोटा (अमेरिका)
14,000 की आबादी वाले बेमिडजी शहर को भी रिमोट वर्कर्स की तलाश है। बदले में यदि आपको यहां अपना बिजनेस सेट करने के लिए सहायता की आवश्यकता है, तो आपको मूविंग एक्सपेंस, फ्री को-वर्किंग ऑफिस के खर्च और कम्युनिटी कंसीर्ज प्रोग्राम तक का एक्सेस लेने के लिए 2,500 डॉलर (1,86,846 रु) प्रदान किए जाएंगे। यदि आप अमेरिकी के अन्य राज्य अलास्का में पूरे एक वर्ष के लिए रहते हैं, तो आपको लगभग 1600 डॉलर (1.19 लाख रु) दिए जाएंगे। वहीं देश के एक और राज्य वरमंट की रिमोट वर्कर ग्रांट योजना के तहत दो सालों में 10,000 डॉलर (7,47385 रुपये) दिए जाते हैं।
स्पेन
स्पेन के शहर, पोंगा, ऑस्टुरियस को फिर से जीवंत बनाने के लिए परिवारों को वहां बसाया जा रहा है। और बसाने में में मदद करने के लिए 3,000 यूरो (2,59,137 रुपये) की पेशकश की जा रही है। साथ ही शहर में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अतिरिक्त 3,000 यूरो (2,59,137 रुपये) की पेशकश भी की जा रही है। वहीं यहां का रुबिया शहर आपकी आय को बढ़ाने के लिए प्रति माह 100-150 यूरो (8,636 रु) का भुगतान करेगा।
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड के शहर एल्बिनेन की आबादी बढ़ाने के लिए एल्बिनेन 25,200 डॉलर (21,76,398 रु) दे रहा है। ये पैसा 45 साल से कम उम्र के प्रवासियों को दिया जाएगा। लेकिन ये नकद एक शर्त पर मिलेगी। आपको 10 साल देश में रहना होगा। साथ ही, आपको स्विट्ज़रलैंड का निवासी होना चाहिए, या आपकी शादी किसी स्विस निवासी से होनी चाहिए।
इटली
इटली के कैंडेला और कैलाब्रिया कुछ ऐसे स्थान हैं जो यहां मूव-इन करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। कैंडेला में सिंगल व्यक्ति को 800 यूरो (69,090), जोड़े को 1,200 यूरो (1,03,639 रु) और परिवारों को 2,000 यूरो (1,72,732 रु) ऑफर करता है। कैलाब्रिया के लिए आवेदन करने के लिए 40 वर्ष से कम आयु का होना जरूरी है। आपको यहां तीन वर्षों में 28,000 यूरो (24,18,975 रु) मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications