PM Kisan 20th Installment Date: देशभर के करोड़ों किसान जिनका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना में दर्ज है, उन्हें बहुत जल्द एक और राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना की 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 को किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है। हर लाभार्थी किसान को इस किस्त के तहत 2000 रुपए मिलने की संभावना है।

DBT से सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगी रकम
PM किसान योजना की खासियत यह है कि इसमें लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। यह प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए होती है, जिससे बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं रहती और पैसा सीधे किसानों तक पहुंचता है।
इन 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान तभी मिलेगा फायदा
अगर आप चाहते हैं कि PM किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में समय पर आए, तो इन पांच बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:
आपका बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
बैंक खाते में आधार सीडिंग की स्थिति चेक करें।
DBT की सुविधा आपके बैंक खाते में एक्टिव होनी चाहिए।
PM किसान पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) जरूर पूरी करें।
'Know Your Status' विकल्प पर जाकर अपना लाभार्थी स्टेटस जांचें।
कैसे चेक करें अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आप PM किसान की लाभार्थी लिस्ट में हैं या नहीं, तो यह तरिका अपनाएं:
PM Kisan वेबसाइट पर जाएं
दाईं ओर दिए गए "Dashboard" टैब पर क्लिक करें
अपना राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत चुनें
"Show" और फिर "Get Report" पर क्लिक करें
अब आप लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं
19वीं किस्त भी बिहार से हुई थी जारी
याद दिला दें कि इसी साल फरवरी में पीएम मोदी ने 19वीं किस्त भी बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान जारी की थी। उस समय देश के करीब 9.8 करोड़ किसानों को कुल ₹22,000 करोड़ की राशि DBT से ट्रांसफर की गई थी, जिनमें करोड़ों महिला किसान भी शामिल थीं।
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो 18 जुलाई की तारीख आपके लिए खास हो सकती है। जरूरी दस्तावेजों को अपडेट रखें, e-KYC पूरा करें और बैंक अकाउंट से आधार लिंक करवाकर रखें, ताकि ₹2000 की अगली किस्त समय पर मिल सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
