
Multibagger Stocks : नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुकवार 30 दिसंबर 2022 को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि अगर हम वार्षिक आधार पर देखते है, तो फिर सेंसेक्स ने 4.44 प्रतिशत रिटर्न दिया है, तो वहीं, निफ्टी ने 4.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि वर्ष 2022 बाजार के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। हालांकि, बाजार में इन उथल-पुथल के बीच 17 शेयर ऐसे रहे है। जिन्होंने अपने इनवेस्टर्स को तगड़ा रिटर्न दिया है यानी इन्होंने अपने इनवेस्टर्स को 1000 फीसदी तक रिटर्न दिया है। वहीं, 2 शेयर ने 2 हजार फीसदी से अधिक, 1 शेयर ने 6,700 फीसदी का बेहद ही शानदार दिया है।
सबसे बड़ा मल्टीबैगर शेयर साल 2022 का
इस वर्ष सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली जो कंपनी हैं। उसका नाम बड़ौदा रेयान इंडस्ट्रीज है। 2022 में 1 जून से इस कम्पनी का कारोबार शुरू हुआ हैं। इस कम्पनी का शेयर की प्राइस उस समय 4.64 रु थी, जो शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 को बढ़कर 316.50 रु पर पहुंच गई। इस तरह इस शेयर में अपने निवेशकों को वर्ष 2022 में लगभग 6,721.12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
दो हजार प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया दो शेयरों ने
दो ऐसे शेयर है जिसने साल 2022 में अपने निवेशकों को 2,000 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जिसमें पहला राज रेयान इंड्रस्ट्रीज के शेयर ने अपने निवेशकों को साल 2022 में 2,581.48 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं, वहीं जो अंबर प्रोटीन इंडस्ट्रीज के शेयर में अपने निवेशकों के पैसे को लगभग 2189.89 प्रतिशत बढ़ा दिया है।
इस शेयर ने बनाया 1 लाख रु को 20 लाख रु
वर्ष 2022 में हेमंग रिसोर्सेज के शेयर में 1,929.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है यानी किसी व्यक्ति ने अगर साल 2022 के शुरू में इस कम्पनी के शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया होता, तो फिर उस पैसे को वैल्यू बढ़कर अभी करीब 20.13 लाख रु हो गई होती।
अपने इनवेस्टर्स को किया मालामाल इस 13 शेयर ने
इसके अलावा भी कई सारे शेयर है। जिन शेयर ने अपने निवेशकों को वर्ष 2022 में 1000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जिनमें कैसर कॉरपोरेशन, मुनोथ फाइनेंशियल सर्विसेज, आरएमसी स्विचगियर्स, रीजेंसी सिरेमिक, एलायंस इंटीग्रेटेड मेटालिक्स, आईएफएल एंटरप्राइजेज, निनटेक सिस्टम्स, एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, क्वेस्ट सॉफ्टेक, एजी फिनसर्व (पुराना नाम मूंगिपा सिक्योरिटीज), अशनिशा इंडस्ट्रीज, स्पेसनेट एंटरप्राइजेज इंडिया, सिल्फ टेक्नोलॉजीज के शेयर शामिल है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?



Click it and Unblock the Notifications
