नई दिल्ली, जनवरी 1। आज से नया साल शुरू हो गया है। इस नये साल की शुरुआत के साथ आम जनता को 3 बड़ी राहत भरी खबरें मिली हैं। ये तीन राहतें जीएसटी, एलपीजी और पोस्ट ऑफिस की योजनाओं से संबंधित हैं। जीएसटी परिषद ने सर्वसम्मति से कपड़ों पर जीएसटी दर को 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले को टाल दिया है। इस पर आगे फैसला लेने के लिए जीएसटी परिषद की अगली बैठक में फिर से चर्चा की जाएगी। टेक्सटाइल पर जीएसटी दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का फैसला लिया गया था, जो 1 जनवरी से लागू होना था। मगर फिलहाल इस फैसले को टाल दिया गया है, जो आम जनता के लिए राहत की खबर है। पर जूते और चप्पलों (फुटवियर) पर अब जीएसटी 5 फीसदी के बदले 12 फीसदी जीएसटी ही लगेगा।
एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बदले
नए साल पर लोगों को राहत देते हुए राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियों ने 1 जनवरी 2022 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपये की कटौती की है। इसके साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से दिल्ली में 1998.50 रुपये हो जाएगी। हालांकि, 14.2 किलो, 5 किलो, 10 किलो कंपोजिट या 5 किलो कंपोजिट सिलेंडर वजन वाले अन्य घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई कमी नहीं हुई है और उनकी कीमतें समान हैं।
कोलकाता और मुंबई में रेट
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 2,072 रुपये होगी। मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1,948.5 रुपये होगी। चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,132 रुपये होगी। वही दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 899.5 रुपये, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: 899.5 रुपये, 926 रुपये और 915.5 रुपये ही रहेगी।
पोस्ट ऑफिस स्कीम की ब्याज दरें
तीसरी बड़ी राहत की खबर है पोस्ट ऑफिस स्कीमों की ब्याज दरों में कटौती न होना। इस फैसले से 31 मार्च 2022 को होने वाली समाप्त तिमाही तक पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेशकों उसी ब्याज दर पर रिटर्न मिलता रहेगा, जिस दर पर अभी मिल रहा है। इसके साथ ही यह लगातार सातवीं ऐसी तिमाही रही, जिसमें पोस्ट ऑफिस योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। आगे जानिए ब्याज दरें।
चेक करें ब्याज दरें
पीपीएफ पर 7.10 फीसदी, एनएससी पर 6.8 फीसदी और मासिक आय योजना खाते पर 6.6 फीसदी ब्याज दर बरकरार रहेगी।
जानिए पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरें :
- बचत खाता : 4 फीसदी
- 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
जानिए कुछ और योजनाओं की ब्याज दरें :
- 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
- 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4 फीसदी
- 5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
चेक करें बाकी योजनाओं की ब्याज दरें :
- 5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
- पीपीएफ : 7.1 फीसदी
- किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनों में मैच्योर)
- सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications