नयी दिल्ली। जैसे-जैसे साल खत्म हो रहा है निवेशकों को यह जानने की उत्सुकता है कि अगले साल में कौन से शेयरों से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। शेयरों में निवेश से पहले किसी ब्रोकिंग फर्म की रिपोर्ट जरूर चेक कर लें। ब्रोकिंग फर्म फ्यूचर ग्रोथ को देखते हुए शेयरों में निवेश की सलाह देती हैं। जैसे कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अगली दो तिमाहियों यानी 6 महीनों के लिए कुछ स्टॉक चुनें है। ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर मौजूदा भाव से अगले छह महीनों में 20 फीसदी से 29 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। यानी अगर आप 5 लाख रु तक निवेश करें तो सिर्फ 6 महीनों में लाखों रु का मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
स्पंदना स्फूर्ति
स्पंदना स्फूर्ति इस समय शुक्रवार को 720 रु के करीब था। ब्रोकिंग फर्म ये शेयर 928 रु तक जा सकता है। स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल भारत में तीसरी सबसे बड़ी एनबीएफसी-एमएफआई (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी-माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन) है। 16 साल से अधिक पुरानी इस कंपनी के पास 7354 करोड़ रु की एसेट अंडर मैनेजमेंट है। अच्छी बात ये है कि कंपनी का एनपीए स्तर कंफर्ट जोन में है।
डॉलर इंडस्ट्रीज
डॉलर इंडस्ट्रीज का शेयर 225 रु के आस-पास है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अनुमान लगाया है कि ये शेयर 273 रु तक जा सकता है। इसने ब्रांडों (डॉलर बिगबॉस, मिस्सी, फोर्स एनएक्सटी, चैंपियन, अल्ट्रा थर्मल्स, फोर्स गो वेयर) का एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाया है, जिनकी विभिन्न सेगमेंट में उपस्थिति है। कंपनी के मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। इसके पीछे डेब्ट में कमी और लागत कटौती के उपाय शामिल हैं।
हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज
हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज का शेयर इस समय 165 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 198 रु है। हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज भारत में कैंसर देखभाल की सबसे बड़ी सर्विस प्रोवाइडर है। पिछले 36 महीनों में हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज ने देश भर में 7 नई कैंसर केयर फैसिलिटी शुरू की हैं, जिससे ये महानगरों के साथ-साथ टियर-I और टियर-II शहरों में भी कैंसर के अधिक मरीजों को सेवाएं देगी।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक का शेयर इस समय 115 रु पर है। मगर आगे ये शेयर 144 रु तक जा सकता है। डीसीबी बैंक एसएमई सेगमेंट पर निरंतर ध्यान दे रहा है। डीसीबी बैंक ने अच्छा कैपिटेलाइजेशन और एडवांसेज में स्थायी और कैलिब्रेटेड ग्रोथ बरकरार रखे हुए है। रिटेल सेक्टर पर फोकस बैंक को लोन बुक में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करने में मदद करेगा।
कोल इंडिया
कोल इंडिया का शेयर 136 रु करीब है। मगर ये 165 रु तक जा सकता है। कोल इंडिया दुनिया में कोयले की सबसे बड़ी उत्पादक है। देश में ऊर्जा खपत के मद्देनजर ईंधन की मांग को पूरा करने के मामले में कोल इंडिया सबसे आगे है। भारत में देश की प्राथमिक कमर्शियल ऊर्जा का लगभग 55% हिस्सा कोयले का है। देश में उत्पन्न होने वाली संपूर्ण बिजली का लगभग 72% कोयला आधारित है। इससे कोयले का महत्व बढ़ जाता है, जिसके नतीजे में कोल इंडिया अपने आप एक महत्वपूर्ण कंपनी बन जाती है। कोल इंडिया सहित ये टॉप 5 शेयर आपको अगले 6 महीनों में तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
