नई दिल्ली, दिसंबर 27। 2021 शेयर बाजार क लिए काफी उथल-पुथल वाला रहा। इस साल शेयर बाजार में लिस्टेड कई कंपनियां घाटे में रहीं। मगर इन कंपनियों ने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। जी हां हम आपको यहां 7 ऐसी कंपनियों की जानकारी देंगे, जो इस साल खुद घाटे में रहीं, मगर निवेशकों को 1,800 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया। इन सात कंपनियों ने कम से कम पांच बीती तिमाहियों में 50 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाया है।
टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र)
टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के शेयरों ने 2021 में 1,839.77 प्रतिशत की भारी छलांग लगाई। इस कंपनी ने आखिरी बार 2019 की मार्च तिमाही में मुनाफा दर्ज किया था। स्टॉक, जो साल के पहले पांच महीनों में एक दायरे में कारोबार कर रहा था, टाटा संस के टाटा टेली बिजनेस सर्विसेज (टीटीबीएस) नाम से एक नए अवतार में रिवाइव करने के फैसले से तेजी से उछला।
1 लाख रु को बनाया 19 लाख रु से अधिक
1,839.77 प्रतिशत के भारी भरकम रिटर्न के साथ टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को इस साल में 19 लाख रु से भी अधिक बना दिया है।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स
पार्श्वनाथ डेवलपर्स एक और शेयर है जो 2021 में 346.46 फीसदी चढ़ा है। ये कंपनी अंतिम बार 2016 की जून तिमाही में लाभ में रही थी। एक ब्रोकरेज फर्म के अनुसार जमीन की बिक्री से इनकम, जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट्स और जॉइंट वेंचर्स का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा, जिसके नतीजे में इसकी क्रेडिट रेटिंग बेहतर होगी। यह कंपनी के टर्नओवर का संकेत देता है।
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज इस साल 227 फीसदी चढ़ा है। इस स्टॉक में तेजी सितंबर से दिखी है। मई में, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की अहमदाबाद बेंच ने पीएनबी के नेतृत्व वाले लेनदारों के एक समूह को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने में विफल रहने के बाद इस कंपनी के खिलाफ एक दिवाला याचिका स्वीकार की थी। मगर कंपनी ने हाल ही में कहा था कि इसके अंतरिम रेजोल्यूशन प्रोफेश्नल को रिलायंस इंडस्ट्रीज के जॉइंट वेंचर और कुछ अन्य निवेशकों से रेजोल्यूशन प्लान्स मिले हैं।
ये हैं बाकी शेयर
एमटीएनएल, ज्योति स्ट्रक्चर्स, जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर और नागार्जुन फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (एनएफसीएल) चार वे अन्य स्टॉक हैं जिन्होंने तिमाही दर तिमाही घाटा दर्ज करने के बावजूद 120-160 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। एमटीएनएल और बीएसएनएल के लिए 69,000 करोड़ रुपये की रिवाइवल स्कीम के तहत एमटीएनएल को अपनी संपत्ति बेचने के सरकार के फैसले से लाभ हुआ, जिसे सरकार ने अक्टूबर 2019 में मंजूरी दी थी। वहीं एनएफसीएल के शेयरों में 2021 की पहली छमाही में उछाल आया, पर दूसरी छमाही में कुछ बिकवाली का दबाव देखने को मिला। फिर भी इस शेयर ने इस साल 121 फीसदी का रिटर्न दिया। बैंकों से 1,675 करोड़ रुपये का कर्ज लेने वाली कंपनी को कर्जदाताओं ने एनसीएलटी में घसीटा। लेकिन मई में, एक अदालत ने अपने ऋणदाताओं को कंपनी के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया। इसी तरह घाटे में चल रही कंपनियों ज्योति स्ट्रक्चर्स और जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी क्रमश: 167 फीसदी और 137 फीसदी की तेजी आई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
