नयी दिल्ली। साल 2020 में कोरोना महामारी ने अर्थव्यवस्था, कारोबार, शेयर बाजार और बाकी निवेश विकल्पों को भी जम कर प्रभावित किया। लॉकडाउन ने पूरे आर्थिक सिस्टम को ही चौपट कर दिया था, जिससे उबरने में कई तिमाहियां लग सकती हैं। हालांकि जैसे-जैसे लॉकडाउन खुला और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटना शुरू हुई, आर्थिक हालात भी बेहतर हुए। निवेशकों की बात करें तो जिन लोगों ने शेयर बाजार में पैसा लगाया या पहले से लगा रखा था वे मालामाल हो गए। कोरोन संकट में भी शेयर बाजार ने निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया। हालांकि जिस समय कोरोना महामारी फैलना शुरू हुई थी उस समय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। बल्कि सेंसेक्स और निफ्टी कई सालों के निचले स्तर तक गिर गए थे। मगर अप्रैल से शेयर बाजार ने तफ्तार पकड़ना शुरू की। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने न केवल इस साल के शुरुआती महीनों में आई गिरावट को रिकवर किया, बल्कि नये रिकॉर्ड भी बनाए, जिससे निवेशकों की जेब भर गई।
कैसा रहा सेंसेक्स का सफर
1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 पर था। आज 7 दिसंबर को ये 45427 पर बंद हुआ है। यानी इस साल में सेंसेक्स ने अब तक 9.97 फीसदी की मजबूती हासिल की है। वो भी तब जब ये कोरोना संकट के चलते 23 मार्च को 25981 तक टूट गया था। इसके बाद सेंसेक्स ने शानदार रिकवरी की है। जाहिर सी बात इस दौरान निवेशकों ने भी जम कर कमाया। खास कर जिन निवेशकों ने इतनी गिरावट के समय पैसा लगाया होगा उनकी बल्ले-बल्ले हो गई होगी।
निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड
1 जनवरी 2020 को निफ्टी 12182.5 पर था। आज ये 13,258.5 पर बंद हुआ है। यानी इसने 8.83 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। निफ्टी भी 23 मार्च को 7610.25 तक गिर गया था। अगर 23 मार्च के निचले स्तरों से देखें तो निफ्टी ने 74.21 फीसदी और सेंसेक्स ने 74.84 फीसदी की बढ़त हासिल की है। कोरोना जैसे बड़े संकट के समय शेयर बाजार गिरता ही है। मगर इसने हर बार वापसी भी की है।
शेयर बाजार में कमाई करने का फॉर्मूला
एक्सपर्ट्स शेयर बाजार में कमाई का एक जबरदस्त फॉर्मूला बताते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब शेयर बाजार में सब बिकवाली कर रहे हों तो आप खरीदें। यानी मार्च-अप्रैल में जैसा माहौल था आपको शेयर खरीदने चाहिए थे। फिर जब बाकी निवेशक खरीद रहे हों तो आपको बेचना चाहिए। यानी आज जब लगातार शेयर बाजार चढ़ रहा है तो ऐसे समय पर आपको प्रोफिट काट लेना चाहिए।
किन शेयरों ने किया मालामाल
अब हम आपको बताते हैं उन शेयरों के बारे में जिन्होंने निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले एक महीने में ही ऑर्किड फार्मा ने 164.47 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं राज ऑयल मिल्स (163.74 फीसदी), बायोफिल केमिकल्स (139.39 फीसदी), डीबी रियल्टी (136.93 फीसदी), रेफेक्स इंडस्ट्रीज (134.71 फीसदी), फेकॉर एलॉयज (129.93 फीसदी), श्री वर्सटेक्स (124.84 फीसदी) और तानला प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं।
इन शेयरों ने एक हफ्ते में कर दिया मालामाल
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन कारोबार हुआ था। पिछले सोमवार को गुरुपर्ब के चलते शेयर बाजार बंद रहा था। मगर सिर्फ 4 ही दिनों में कई शेयरों ने निवेशकों की जेबें भर दी थीं। इनमें सबसे तगड़ा रिटर्न दिया अडानी पावर ने। पिछले हफ्ते चार ही दिन में ये 54.81 फीसदी ऊपर चढ़ा। इस शेयर में जिस निवेशक के 10 लाख रु लगे हुए होंगे वो 4 ही दिन में 15 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। बाकी कुछ शेयरों ने पिछले हफ्ते 20 से 25 फीसदी तक मुनाफा कराया। इन शेयरों में टाटा केमिकल्स, स्पाइसजेट, महाराष्ट्र सीमलेस, इंडोस्टार कैपिटल, जीएचसीएल और शैले होटल्स शामिल हैं।
पिछले एक साल में मालामाल करने वाले शेयर
पिछले करीब एक साल में भी कई शेयरों ने निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया है। लॉरस लैब्स ने पिछले एक साल में 389.2 फीसदी, मार्कसंस फार्मा ने 359.3 फीसदी, सीजी पावर ने 315.5 फीसदी, मैकलॉयड रसेल ने 252 फीसदी, सिंटेक्स इंडस्ट्रीज ने 236.4 फीसदी, इंडो काउंट ने 231.2 फीसदी, वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज ने 226 फीसदी, जेट एयरवेज ने 217.6 फीसदी और ग्रेन्यूल्स इंडिया ने 208.1 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये वो तमाम शेयर हैं जिन्होंने एक साल में निवेशकों का पैसा तिगुना चौगुना कर दिया है। ब्रोकिंग फर्म की सहायता से आप भी अच्छे शेयर चुन कर शेयर बाजार से कमाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications