नयी दिल्ली। 2020 खत्म होने वाला है। साल खत्म होने से पहले अमेरिकी तकनीकी दिग्गज गूगल ने उन टॉपिक्स की लिस्ट जारी की है, जिन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया। भारत में जो सबजेक्ट सबसे ज्यादा सर्च किए गए उनमें पहले नंबर पर रहा दुनिया का सबसे बड़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग)। 2020 में कोरोनावायरस से पूरी प्रभावित रही, मगर भारत में गूगल सर्च के मामले में इसका दूसरा नंबर रहा। क्रिकेट के दीवाने भारतीयों ने कोरोनावायरस से ज्यादा आईपीएल को सर्च किया। इसके बाद तीसरी नंबर पर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति इलेक्शन। चौथे नंबर पर जो टॉपिक सर्वाधिक खोजा गया वो है पीएम किसान योजना। पीएम किसान योजना मोदी सरकार की किसानों के लिए एक खास योजना है। इसके तहत योग्य और जरूरतमंद किसानों को हर साल 2-2 हजार रु की तीन किस्तें दी जाती हैं।
'पैन को आधार से लिंक कैसे करें'
केंद्र सरकार ने कुछ चीजों के लिए पैन और आधार का लिंक होना जरूरी कर दिया है। हालांकि इन दोनों को लिंक कराने की अंतिम तारीख को कई बार बढ़ाया गया है। 2020 में How to link PAN card with aadhaar card या पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक कराएं भी खूब सर्च किया गया। रोजाना की जरूरतों और पर्सनल फाइनेंस की कैटेगरी में पैन-आधार लिंक का चौथा नंबर रहा। बड़ी बात ये है कि अंबानी से लेकर अडानी तक कोई भी दिग्गज कारोबार इस लिस्ट में शामिल नहीं हुआ।
काफी सर्च हुआ बिहार इलेक्शन
बता दें कि भारत में 2020 के दौरान सबसे अधिक सर्च होने वाले टॉपिक्स में बिहार इलेक्शन पांचवे नंबर पर रहा। अन्य महत्वपूर्ण समाचार घटनाओं में जो चीजें सर्च हुईं उनमें लॉकडाउन, निर्भया कांड, बेरूत विस्फोट, ऑस्ट्रेलिया में बुशफ़ायर और टिड्डों के झुंड के हमले शामिल हैं। बड़ी हस्तियों में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जो बिडेन, न्यूज़ एंकर अरनब गोस्वामी और बॉलीवुड गायक कनिका कपूर भारत में गूगल टॉप ट्रेंडिंग पर्सनालिटीज के रूप में उभरे। अभिनेता अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे भी शीर्ष ट्रेंडिंग हस्तियों में शामिल रहें।
इन विदेशियों को खोजा भारतीयों ने
भारत में गूगल ट्रेंड करने वाली अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन, अफगान क्रिकेटर राशिद खान और अमेरिकी उपराष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस शामिल हैं। गूगल पर 2020 की टॉप ट्रेंडिंग मूवीज के लिहाज से दिल बेचारा सबसे ऊपर रही। इसके बाद तमिल एक्शन-ड्रामा Soorarai Pottru है। तानाजी, शकुंतला देवी और गुंजन सक्सेना सहित बायोपिक्स भी शीर्ष पांच स्थानों में आईं। हालांकि एकमात्र हॉलीवुड फिल्म जिसने इस लिस्ट में जगह बनाई, वह है क्रिस हेम्सवर्थ की एक्सट्रैक्शन।
वेब सीरीज का धमाल
गूगल ने इस साल भारत में वेब सीरीज़ पर क्वेरीज़ में भी बढ़ोतरी देखी। इनमें स्पैनिश क्राइम ड्रामा मनी हीस्ट (नेटफ्लिक्स) टॉप पर रहा। इसके बाद 1992, द हर्षद मेहता स्टोरी (SonyLIV), और मिर्जापुर 2 (अमेज़न) शामिल रहे। भारत में टॉप सर्च टॉपिक्स के साथ गूगल ने वैश्विक स्तर पर खोजे गए टॉपिक्स की भी जानकारी दी है। इनमें पहले नंबर पर है कोरोनवायरस। इसके बाद Election Results, Kobe Bryant, Zoom और आईपीएल का नंबर रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
