देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की तरफ से लगातार बदलाव किए जा रहें हैं। अगर आपका भी खाता भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर जरूर पढ़ लें।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की तरफ से लगातार बदलाव किए जा रहें हैं। अगर आपका भी खाता भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही प्लास्टिक के डेबिट कार्ड को बंद करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जैसा कि एसबीआई का प्लान है कि आने वाले समय में डिजिटल पेमेंट सर्विस को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए बैंक की तरफ से 18 महीने का लक्ष्य तय किया गया है।
डेबिट कार्ड विद ड्रा करने की योजना: रजनीश कुमार
बता दें कि एसबीआई बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने पिछले दिनों बताया था कि हमारी डेबिट कार्ड विद ड्रा करने की योजना है। बैंक को पूरी तरह उम्मीद है कि इस योजना में कामयाबी मिलेगी। इस तरह फिर धीरे-धीरे डेबिट कार्ड काम करना बंद कर देंगे। इसके बाद सिर्फ डिजिटल पेमेंट सर्विस ही काम करेगी। अभी देश में 90 करोड़ डेबिट कार्ड धारक है और 3 करोड़ क्रेडिट कार्ड धारक है।
योनो एप से निकलेगा एटीएम से पैसा
बैंक के बदलाव के बाद आप डिजिटल पेमेंट गेटवे 'योनो' के जरिये पैसा निकाल सकेंगे। इससे देश को डेबिट कार्ड मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि एसबीआई चेयरमैन ने कहा था कि आप योनो के जरिये एटीएम से नकदी निकालने के साथ ही खरीदारी भी कर सकेंगे। बैंक की तरफ से 68,000 'योनो कैशपॉइंट' की स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं अगले साल तक इनकी संख्या बढ़ाकर 10 लाख करने का प्लान है। गौरतलब है कि एसबीआई की तरफ से मार्च 2019 में 'योनो कैश' सर्विस शुरू की गई है। इससे आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। यह आसान होने के साथ ही सुरक्षित भी है। बता दें कि शुरुआत में यह सुविधा 16,500 एटीएम में उपलब्ध थी, धीरे-धीरे बैंक सभी एटीएम में इस सुविधा के लिए अपग्रेड कर रहा है।
जानें क्या है योनो एप?
योनो का मतलब है कि You Only Need One यह एक प्रकार का बैंकिंग एप है, इसके जरिये आप बिना डेबिट कार्ड के कैश निकाल सकते हैं। अगर आप भी योनो के जरिये कैश निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले जरूरी है कि आपके फोन में योनो एप इंस्टॉल होना चाहिए। आगे पढ़िए कैश निकालने की पूरी प्रक्रिया...
इस तरह निकालें योनो एप से कैश
- सबसे पहले एप में योना कैश कैटेगरी को सलेक्ट करें।
- इसके ओपन होने पर आपको कितने पैसे निकालने हैं, यह दर्ज करें।
- अब 6 डिजिट के ट्रांजेक्शन पिन के लिए सलेक्ट करें। एटीएम से पैसे निकालते समय इस पिन की जरूरत पड़ेगी।
- इसके साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में एक ट्रांजेक्शन नंबर दिया होगा।
- अब आप एसबीआई के नजदीकी योनो कैश प्वाइंट एटीएम पर जाएं और एटीएम में योनो कैश सलेक्ट करें।
- इसे सेलेक्ट करने पर आपसे ट्रांजेक्शन नंबर पूछा जाएगा, मैसेज में आए ट्रांजेक्शन नंबर को एंटर करना होगा।
- अब अमाउंट दर्ज कर योनो एप में सेलेक्ट 6 डिजिट का पिन एंटर करना है। पिन डालने पर आपको कैश मिल जाएगा।
ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको पिन और ट्रांजेक्शन नंबर दोनों की मदद से अगले 30 मिनट के अंदर कैश निकालना होगा। इसके बाद यह नंबर काम नहीं करेगा। योनो सर्विस का उपयोग बढ़ने से धीरे-धीरे बैंक के डेबिट कार्ड चलन से बाहर हो जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
