दो-तीन दिन पहले ही खबर आयी थी कि भारतीय रिजर्व बैंक भी इस धनतेरस और दिवाली सोने की बिक्री करेगा। लेकिन अब आरबीआई ने इस खबर का खंडन किया है। यह जानकारी खुद आरबीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। दरअसल खबरें आई थीं कि आरबीआई ने लगभग तीन दशक में पहली बार अपने रिजर्व से सोना बेचा है और जालान कमिटी की सिफारिशें स्वीकार करने के बाद इस साल अगस्त से गोल्ड ट्रेडिंग में ऐक्टिव हो गया है।

कमिटी की सिफारिशों के अनुसार, आरबीआई तय सीमा से ऊपर का लाभ सरकार के साथ शेयर कर सकता है। आरबीआई ने कुल $1.15 अरब (8,000 करोड़ रुपये) का सोना बेचा है। रिजर्व बैंक के वीकली स्टैटिस्टिकल सप्लिमेंट में मौजूद डेटा के ऐनालिसिस से पता चला है कि इसने अपने बिजनस इयर की शुरुआत वाले महीने यानी जुलाई से $5.1 अरब का सोना खरीदा है और लगभग $1.15 अरब का सोना बेचा है।
आपको बता दें कि आरबीआई के पास अगस्त के अंत तक 1.987 करोड़ सोना था। वहीं, 11 अक्टूबर को फॉरेक्स रिजर्व में $ 26.7 अरब के बराबर सोना था। समिति की सिफारिशों में कहा गया है कि RBI को सोने में होने वाले वेल्यूएशन गेन नहीं बल्कि उसकी शनिवार से हासिल होने वाली प्रॉफिट सरकार के साथ शेयर करना होगा। समिति का गठन पिछले साल सरकार का रेवेन्यू डेफिसिट पूरा करने के लिए उसके साथ रिजर्व बैंक की सरप्लस इनकम शेयर करने की बात पर मचे बवाल के बाद किया गया था।
जानकारी हो कि भारतीय रिजर्व बैंक अपने खजाने में रखे सोने के वाल्यूम की डिटेल बार बार नहीं देता है। सेफ्टी के लिहाज से दुनियाभर के सेंट्रल बैंक (भारत के RBI जैसे) अपने फॉरेन एक्सचेंज का कुछ हिस्सा डायवर्सिफिकेशन के लिए सोने के तौर पर रख रहे हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक नवंबर 2017 से सोने की छिटपुट खरीदारी करता आ रहा है और तब से अब तक लगभग 20 लाख औंस सोने की खरीद की जा चुकी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
