आज सोमवार को पेट्रोल औैर डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर रखे गए हैं। यानी जो दाम शनिवार को लागू थे वहीं सोमवार को भी चुकाने होंगे।
नई दिल्ली: आज सोमवार को पेट्रोल औैर डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर रखे गए हैं। यानी जो दाम शनिवार को लागू थे वहीं सोमवार को भी चुकाने होंगे। जबकि गुरुवार से लेकर शनिवार लगातार तीन दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही थी। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 8 और डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत स्थिर रखे गए हैं। यानी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि शनिवार को पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.98, 75.63, 78.60 और 75.79 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
महानगरों में डीजल के दाम में
वहीं आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी सोमवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। जबकि शनिवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई डीजल के दाम क्रमश: 65.95, 68.31, और 69.12 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम 69.65 रुपए प्रति लीटर हो गए।
एसएमएस के जरिये पता करें अपने शहर की कीमत
अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं। एसएमएस के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE 9222201122 पर भेजना होगा।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
