सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने नए आकर्षक प्लान को लांच किया हैं। इसके साथ ही कई पुराने प्लान्स को भी रिवाइज किया गया है।
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने नए आकर्षक प्लान को लांच किया हैं। इसके साथ ही कई पुराने प्लान्स को भी रिवाइज किया गया है। या यूं कहें कि टेलिकॉम सेक्टर में चल रहे प्राइस वॉर में अब पब्लिक सेक्टर की कंपनी बीएसएनएल भी कूद गई है। कंपनी ने पिछेल साल से ही यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स बाजार में उतार रही है। रिलायंस जियो, एयरटेल से मिल रही चुनौती की वजह से ही कंपनी ने पिछले दिनों देश के कई सर्किल में 4जी सेवा भी शुरू की है। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए नया 698 रु का एसटीवी पैक लॉन्च किया है। इस पैक को डाटा ओनली पैक के तौर पर लॉन्च किया गया है। बता दें कि दिवाली के मौके पर कंपनी ने इस पैक को ज्यादा डाटा बेनिफिट के तौर पर पेश किया है। यूजर्स इस पैक के जरिए अपने डिवाइस को हॉट-सपॉट बना कर इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।

बीएसएनएल ने इन सर्किल में लॉन्च किया प्लान
बीएसएनएल ने अपने इस पैक को फिलहाल तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के टेलिकॉम सर्किल के लिए लॉन्च किया है। इस प्लान को 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी डाटा का लाभ दिया जा रहा है। इस प्लान मे यूजर्स को किसी भी डेली डाटा लिमिट नहीं मिलेगा, यानि की यूजर्स चाहे तो इस प्लान के डाटा को एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर चाहे तो पूरी वैलिडिटी तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बीएसएनएल के दूसरे डाटा पैक की लें जानकारी
बीएसएनएल के अन्य डाटा पैक्स की बात करें तो ये 7 रु से लेकर 1,498 रु तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इसके सबसे शुरुआती डाटा पैक को 7 रु की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, 16 रु, 56रु,109 रु, 198 रु और 1,498रु की कीमत में भी डाटा पैक्स उपलब्ध हैं। इसमें यूजर्स को एक नियत डेली डाटा लिमिट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, कंपनी ने पिछले दिनों तीन प्रीपेड प्लान्स भी लॉन्च किए हैं। इन तीनों ही प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिडेड फ्री वॉयस कॉलिंग ऑफर किए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications