हर माह की तरह आने वाले महीना यानी नवंबर में बैंकों की छुट्टियां होने वाली है। इस महीने के लिए अगर आपने बैंक से जुड़े काम कराने की प्लानिंग कर रखी है तो जरा ध्यान रखें
नई दिल्ली: हर माह की तरह आने वाले महीना यानी नवंबर में बैंकों की छुट्टियां होने वाली है। इस महीने के लिए अगर आपने बैंक से जुड़े काम कराने की प्लानिंग कर रखी है तो जरा ध्यान रखें कि नवंबर में 8 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसलिए जितना हो सके पैसे से जुड़े सारे कामकाज निपटा लें। बता दें कि इन 8 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियों के साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। आपको बता दें कि नवंबर महीने में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे।

जानें कब और कहां बंद रहेंगे बंद-
1 नवंबर को बेंगलुरु और इम्फाल में कन्नड राज्योत्सव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
2 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
8 नवंबर को शिलॉन्ग में वांग्ला फेस्टिवल है और इस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।
9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है। इस कारण बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टियां है। इस दिन बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
15 नवंबर को बेंगलुरु, जम्मू और श्रीनगर में कनकदास जयंती और ईद-उल-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
जानकारी दें कि आरबीआई की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट दी गई है। आप चाहें तो नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी ले सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
कैश का भी कर लें भरपूर इंतजाम
बैंक बंद रहे तो हैं, ऐसे में कैश की किल्लत हो सकती है। वहीं त्योहार का भी समय है, ऐसे में कैश की जरूरत पड़ सकती है। इस लिए कैश का भी इंतजाम कर लें क्योंकि आने वाले दिनों एटीएम मशीनों में कैश की भी किल्लत हो सकती है। हालांकि बैंक प्रबंधकों ने त्योहार के दौरान एटीएम फुल होने और कैश की दिक्कत न होने का दावा किया है, लेकिन इससे पहले भी त्योहार पर एटीएम धोखा दे चुके हैं। ऐसे में रुपयों का इंतजाम पहले ही करना सही होगा।
हाल में हड़ताल की वजह से प्रभावित हुआ था बैंक का काम
जैसा कि हाल में इससे पहले 22 अक्टूबर को बैंक यूनियनों के हड़ताल की वजह से बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ था। दरअसल, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने 10 बैंकों के विलय के खिलाफ हड़ताल बुलाई थी। इस विलय के बाद 4 नए बैंक अस्तित्व में आ जाएंगे। वहीं आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का अस्तित्व नहीं रहेगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
