कई बार ऐसा हुआ है कि लोगों ने गांव में छोटी दुकान खोल ली और बाद में उसमें फायदा नहीं हुआ तो निराश होकर शहर की तरफ रुख कर लिया और किसी नौकरी में लग गए। पर अब आप आधुनिक माध्यम की मदद से गांव में अपने बिजनेस को स्थापित कर सकते हैं और उससे मुनाफा भी कमा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिसे शुरु करके आप अपने गांव में वक्त भी बिता सकते हैं और अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

खेती के द्वारा
गांव में खेती के जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है। अभी भारत में ज्यादातर किसान पारंपरिक खेती ही करते हैं। धान, गेहूं, दालें और गन्ने की खेती। इससे आगे बढ़कर देंखें तो आप गांव में केले की खेती कर सकते हैं। केले की खेती बहुत फायदेमंद है। इसमें एक डेढ़ बीघे में केले की फसल का उत्पादन आपको 3 लाख रुपए तक का मुनाफा दे सकता है। केले की खेती में शुरुआती निवेश करीब 60 हजार रुपए का हो सकता है और इसके एक पौधे से आपको 250 रुपए तक का लाभ मिलता है। डेढ़ बीघे में करीब 1200 केले के पौधे लग जाएंगे जिससे आपकी कमाई 3 लाख रुपए तक हो सकती है। अब आप इसमें से लागत की रकम 60 हजार रुपए निकाल दें और रख-रखाव और कीटनाशक छिड़काव की रकम को 40 हजार रुपए तक निकाल दें तो आपका कुल लाभ 2 लाख रुपए का बनता है जो कि बहुत अच्छा है।
एलोवेरा की खेती
इसी तरह से आप गांव में एलोवेरा की खेती शुरु कर सकते हैं। एलोवेरा एक तरह का पौधा है जिसकी पत्तियों में खास तरह का द्रव रहता है जिसके तमाम फायदे हैं। एलोवेरा का रस त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है इसीलिए तमाम बड़ी कंपनियां एलोवेरा के रस से जेल बनाकर बाजार में बेचती हैं। तो इस लिहाज से एलोवेरा का मार्केट बहुत बड़ा है सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एलोवेरा के जेल की खासी डिमांड है, एलोवेरा की खेती के लिए आपको शुरुआत में 50 हजार से 1 लाख रुपए तक का निवेश करना होगा।
पपीते की खेती
आप गांव में 2 बीघे के खेत में पपीते की खेती कर सकते हैं। इसमें पपीते की किस्मों का चुनाव करके उनकी खेती करें। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा ने जो पांच किस्मे पपीते की बताई हैं उसमें पूसा डिलेसियस, पूसा मेजेस्टी, पूसा जायंट, पूसा नन्हा और पूसा ड्वार्फ शामिल हैं। खेते की लिए पूसा ड्वार्फ को सबसे अच्छा माना जाता है। ये 4 सेंटीमीटर की लंबाई से भी पपीते का उत्पादन शुरु कर देते हैं। साथ ही इसके पौधे पर सघन पपीतों के गुच्छे लगे होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक एक एकड़ खेत में 18 से 20 लाख रुपए तक की आय हो जाती है। इसके लिए आप पूसा केंद्र से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
फूलों की खेती
गांव में आपको फूलों का व्यापार आपको अच्छा लाभ दे सकता है। फूलों की कुछ गिनी-चुनी वैराइटी होती है जिसे लोग बुके या फिर सजावट के लिए खरीदते हैं। इन वेराइटी के बारे में पता करके आप उन इलाकों के बारे में पता कर लीजिए जहां ये इन फूलों की खेती होती है। फिर एक बजट बना कर किसानों से मिलिए और उनसे फूल खरीदिए। अपनी शॉप शहर में ऐसी जगह खोलें जहां आपके लिए कंपटीशन कम हो और बाजार बड़ा हो। फूलों के व्यापार को शुरु करने के लिए न्यूनतम 15,000 से 20,000 रुपए की आवश्यकता होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications