देश की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही यानी सितंबर तिमाही में 187.7 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। आपको बता दें कि घरेलू बाजार में वाहनों की सुस्त मांग असकी वजह रही। इसकी जानकारी कंपनी द्वारा शुक्रवार को दी गई। एक साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1,009.49 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

इस बारे में टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 65,431.95 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल सितंबर तिमाही में 71,981.08 करोड़ रुपये थी। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का कर पूर्व लाभ 15.6 करोड़ पाउंड, 24.6 करोड़ पाउंड रहा।
तो वहीं जेएलआर की थोक बिक्री दूसरी तिमाही के दौरान 2.9 प्रतिशत बढ़कर 1,34,489 इकाई रही। टाटा मोटर्स ने कहा कि एकल आधार पर, सितंबर तिमाही में उसे 1,281.97 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। एक साल पहले की इसी तिमाही में उसे 109.14 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
आपको बता दें कि टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुंटेर बुश्चेक ने कहा, "वाहन उद्योग तेज और लंबी सुस्ती के चपेट में है। नरम मांग, पूंजी उपलब्धता संकट और आर्थिक सुस्ती से वृद्धि पर असर पड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बाजार में तेज गिरावट आई है, जिससे कंपनी की दूसरी तिमाही का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। टाटा मोटर्स के निदेशक मंडल ने टाटा संस को शेयर जारी करके और बाहरी वाणिज्यिक ऋण के माध्यम से लगभग 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की अनुमति दी है।
तो वहीं दूसरी ओर एसबीआई के दूसरी तिमाही का भी रिजल्ट आ गया है। जिसमें एसबीआई को सालाना आधार पर 3 गुना से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। सितंब तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 219 फीसदी बढ़कर 3012 करोड़ रुपए रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
