स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। इस दौरान बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 3 गुना से ज्यादा बढ़ गया है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। इस दौरान बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 3 गुना से ज्यादा बढ़ गया है। दूसरी तिमाही में एसबीआई का मुनाफ 219 फीसदी बढ़कर 3012 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को 945 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बता दें कि दूसरी तिमाही में बैंक की आय बढ़ी है, जबकि एनपीए कम करने में बैंक सफल रहा है। हालांकि टैक्स खर्च बढ़ गया है।

नेट इंटरेस्ट इनकम करीब 17.67 फीसदी बढ़ा
एसबीआई का दूसरी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम करीब 17.67 फीसदी बढ़कर 24,600 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 20,906 करोड़ रुपये रहा था। डोमेस्टिक नेट इंटरेस्ट मार्जिन दूसरी तिमाही में 3.22 फीसदी इंप्रूव हुआ है और यह सालाना आधार पर 42 bps बढ़ गया है। नॉन इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 28.24 फीसदी बढ़कर 12,023 करोड़ रुपये हो गया है। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 9,375 करोड़ रुपये था।
आपरेटिंग प्रॉफिट दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 30.88 फीसदी बढ़कर 18,199 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 13,905 करोड़ रुपये रहा था। वहीं डोमेस्टिक क्रेडिंट ग्रोथ सालाना आधार पर 8.43 फीसदी बढ़ गया है। रिटेल पर्सनल एडवांस बढ़ने से ऐसा संभव हुआ।
नेट एनपीए 3.07 फीसदी से घटा
जबकि दूसरी तिमाही में एसबीआई की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 7.53 फीसदी से घटकर 7.19 फीसदी रहा है। वहीं, नेट एनपीए 3.07 फीसदी से घटकर 2.79 फीसदी रहा है। रुपये में ग्रॉस एनपीए 1.68 लाख करोड़ से घटकर 1.61 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं नेट एनपीए 65624 करोड़ रुपये से घटकर 59939 करोउ़ रुपये रहा है।
प्रोविजनिंग 8.7 फीसदी बढ़कर 13,139 करोड़
एसबीआई की दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग 8.7 फीसदी बढ़कर 13,139 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो में 1049 bps का सुधार हुआ है और यह सालाना आधार पर 70.74 फीसदी से बढ़कर 81.23 फीसदी हो गया है। टैक्स खर्च एडजस्टमेंट डेफर्ड टैक्स एसेट्स के चलते बढ़कर 2,048 करोड़ रहा है। बता दें कि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 868 करोड़ रुपये रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications