पेट्रोल-डीजल की कीमत दीपावली से ठीक एक दिन पहले कम हुई। आज शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए हैं।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमत दीपावली से ठीक एक दिन पहले कम हुई। आज शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। जबकि कल यानि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 11 और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी।

महानगरों में आज के पेट्रोल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.98, 75.63, 78.60 और 75.85 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में यह लगातार तीसरे दिन कटौती देखने को मिली है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।
महानगरों में आज के डीजल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई डीजल के दाम क्रमश: 65.95, 68.31, और 69.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 69.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन कटौती देखने को मिली है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।
एसएमएस के जरिये पता करें अपने शहर की कीमत
अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं। एसएमएस के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE 9222201122 पर भेजना होगा।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications