रिलायंस जियो ने दिवाली पर एक और धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने जियो फोन ‘ऑल इन वन’ प्लान बाजार में उतारा है। बता दें जियो के ‘ऑल इन प्लान्स’ के बाद जियो फोन ‘ऑल इन वन’ प्लान्स लेकर आया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने दिवाली पर एक और धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने जियो फोन 'ऑल इन वन' प्लान बाजार में उतारा है। बता दें जियो के 'ऑल इन प्लान्स' के बाद जियो फोन 'ऑल इन वन' प्लान्स लेकर आया है। जियो हाल में ही दिवाली के मौके पर 699 रुपये में मोबाइल ऑफर और 222, 333 और 444 रुपये के प्लान्स लेकर आया था। जियो का कहना है कि जियोफोन के इस प्लान में ग्राहकों को कई सर्विसेज अनलिमिटेड मिलेंगी। वहीं, डाटा के मामले में भी दूसरी कंपनियों से कई गुना ज्यादा फायदा होगा। यह प्लान 75 रुपये से 185 रुपये के बीच उपलब्ध हैं।

जानें प्लान्स की खासियत
जियो के अनुसार, स्मार्टफोन यूजस के लिए 'ऑल इन वन' प्लान की सफलता के बाद कंपनी ने जियोफोन यूजर्स को भी यह ऑफर दिया है। वहीं कंपनी के अनुसार, डाटा के मामले में यूजर्स के लिए एक और बोनांजा है, जिसमें वह महज 30 रुपये में डाटा दोगुना करा सकता है। खास बात यह है कि जियोफोन यूजर्स को उनके मौजूदा प्लान का फायदा पहले की तरह मिलता रहेगा।
जियो के प्लान में क्या है खास?
जियोफोन यूजर्स के लिए 'ऑल इन वन' प्लान 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये में उपलब्ध है।
1 75 रुपये का प्लान- इसमें जियो से जियो बात करना फ्री है। 500 ऑफनेट मिनट और 3 जीबी डेटा मिलेगा।
2 125 रुपये का प्लान - इसमें जियो से जियो बात करना फ्री है। 500 ऑफनेट मिनट और 14 जीबी डेटा मिलेगा।
3 155 रुपये का प्लान - इसमें भी जियो से जियो बात करना फ्री, 500 ऑफनेट मिनट और 28 जीबी डेटा मिलेगा।
4 185 रुपये का प्लान - इसमें जियो से जियो बात करना फ्री, 500 ऑफनेट मिनट और 245 जीबी डेटा मिलेगा।
जानें जियो 'ऑल इन वन'प्लान के बारें में
कंपनी के अनुसार, जियो के इस प्लान में 222, 333 और 444 रुपये के टैरिफ प्लान हैं। ये क्रमश: एक महीने, दो महीने और तीन महीने की वैलिडिटी वाले हैं। इन प्लॉन में कंज्यूमर को 2 जीबी रोजाना डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड और जियो टू अन्य नेटवर्क पर अतिरिक्त 1000 मिनट मिलेंगे।
इसके अलावा, कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड एसएमएस, ऐप्स एक्सेस करने की भी सुविधा मिलेगी। जियो का दावा है कि नए बदलाव के बावजूद कंपनी के ये प्लान मार्केट में सबसे सस्ता है। जियो के मौजूदा प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उसका प्लान 20-50% सस्ता है। जियो का कहना है कि कस्टमर सिर्फ 111 रुपये के खर्च पर एक महीने का अपग्रेड भी करा सकते हैं। यानी बेस प्लान में प्रत्येक 111 रुपये का अतिरिक्त प्लान एक महीने एक्स्ट्रा सर्विस देगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications