मोदी सरकार टैक्स पेयर्स को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। कॉरपोरेट इंडिया से टैक्स का बोझ कम करने के बाद अब मिडिल क्लास की बारी है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार टैक्स पेयर्स को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। कॉरपोरेट इंडिया से टैक्स का बोझ कम करने के बाद अब मिडिल क्लास की बारी है। देश की आर्थिक रफ्तार को और तेजी देने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। इनकम टैक्स की दरों में कटौती को लेकर हो सकता है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने इनकम टैक्स को कम करने का मन बना लिया है। मोदी सरकार नौकरीपेशा को अगले बजट में बड़ा तोहफा दे सकती है। बजट 2020 में इनकम टैक्स स्लैब में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, मौजूदा दरों में भी बड़ी कटौती हो सकती है।

बता दें कि हाल ही में टैक्स टास्क फोर्स ने भी अपनी सिफारिशें में इनकम टैक्स दरों में बदलाव करने को कहा था। सिफारिशों का मकसद छोटे और मझोले टैक्सपेयर्स को राहत पहुंचाना है। टैक्स में राहत मिलने से लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा और खर्च करने की क्षमता में भी इजाफा होगा। जिससे कि डिमांड और कंजम्पशन दोनों ही बढ़ेगी।
जानें क्या है टैक्स टास्क फोर्स की सिफारिशें
- टास्क फोर्स की सिफारिशें के मुताबिक, इनकम टैक्स का नया स्लैब बनाया जा सकता है।
- 5 लाख तक की सालाना कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगाया जाए।
- फिलहाल 2.50 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री है और 2.50 लाख से 5 लाख रुपए की इनकम पर टैक्स देना होता है।
- इसके अलावा सालाना 5-10 लाख की आय पर टैक्स की दर 10 फीसदी होनी चाहिए।
- फिलहाल इस स्लैब पर 20 फीसदी टैक्स लगता है। वहीं, 10 से 20 लाख रुपए तक की आय पर 20 फीसदी टैक्स लगाया जाना चाहिए, जो अभी 30 फीसदी है।
- टास्क फोर्स की सिफारिश में एक महत्वपूर्ण बात कही गई है कि 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की सालाना आमदनी होती है तो 35 फीसदी का टैक्स लें।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
