भारत का विदेशी का मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का सिलसिला बरकरार है।
नई दिल्ली: भारत का विदेशी का मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का सिलसिला बरकरार है। इस माह की 18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह भंडार 1.039 अरब डॉलर बढ़कर 440.751 अरब डॉलर के बराबर रहा। वहीं इस बात की जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है। इससे पिछले सप्ताहांत विदेशीमुद्रा भंडार 1.879 अरब डॉलर बढ़कर 439.712 अरब डॉलर के स्तर पर था। रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी-मुद्रा परिसंपत्तियां 93.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 408.881 अरब डॉलर हो गयी।

विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशीमुद्रा आस्तियां यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी मुद्राओं की विनिमय दर में घट-बढ़ से भी प्रभावित होती हैं। वहीं रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान स्वर्ण के आरक्षित भंडार का मूल्य 8.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 26.861 अरब डॉलर रहा।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से विशेष आहरण अधिकार भी 90 लाख डॉलर बढ़कर 1.440 अरब डॉलर हो गया। अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश के मुद्राभंडार की स्थिति भी 1.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.640 अरब डॉलर हो गयी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications