नई दिल्ली। अगर आप इस दीपावली पर निवेश करना चाहते हैं तो मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी एक रिसर्च रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कुछ चुनिंदा शेयर को छांट कर उनका टार्गेट प्राइस बताया गया है। ऐसे में अगर जिन लोगों के पास पहले से ही ये शेयर वह अपने टार्गेट प्राइस के लिए रुक सकते हैं। वहीं अगर लोग नया निवेश करना चाहते हैं तो भी ये शेयर अच्छे हैं। इन शेयर में बैंक से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी तक शामिल हैं। आइये जानते हैं कि कौन से ये शेयर हैं और इनका टार्गेट प्राइस क्या है।
आज रविवार को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
हर साल दिन में दीवाली वाले दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहती है। लेकिन शाम को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग का सत्र रखा जाता है। इस बार 27 अक्टूबर 2019 को यहा होगा। शेयर बाजारों ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है। इस सर्कुलर के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र शाम सवा छह बजे शुरू होगा और यह सवा सात बजे तक चलेगा। इस दौरान शेयर बाजार में उसी तरह ट्रेडिंग होगी, जैसे आम दिनों के दौरान होती है।
आइये अब जानते हैं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने किन शेयरों में निवेश की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक चुनौतीपूर्ण मैक्रो परिवेश में नये-नये उभरे स्ट्रेस्ड ब्रांडों के प्रति अपने सीमित जोखिम की बदौलत बेहतर स्थिति में है और अच्छी आय की दिशा में सही राह पर बढ़ रहा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार बैंक वित्त वर्ष 2019-21 के दौरान 17 फीसदी की दर से कर्ज का पोर्टफोलिया बढ़ाएगा। ऐसे में बैंक में 550 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
एसबीआई
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार एसबीआई पीपीओपी स्टार पर लगातार बढ़िया प्रदर्शन, एनसीएलटी के तहत अच्छी वसूली और आज में अच्छा सुधार दिखा सकता है। ऐसे में बैंक में 350 रुपये की टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
एचडीएफसी लिमिटेड
एचडीएफसी लिमिटेड मौजूदा कठिन लिक्विडिटी माहौल में कम दरों पर आसानी से धन एकत्र करने और बाजार में हिस्सेदारी हासिल करने की अपनी क्षमता की बदौलत अच्छी स्थिति में है। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एचडीएफसी लिमिटेड द्वारा वित्त वर्ष 2019-21 के दौरान 14 प्रतिशत एयूएम सीएजीआर प्रदान करने की आशा करते हैं। इसमें 2600 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
भारती एयरटेल
भारती एयरटेल की नगदी जरूरत कैपेक्स की ज्यादा जरूरत न होने के कारण कम रह सकती है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में कंपनी की प्रति यूजर औसत आय (एआरपीयू) बढ़िया रहेगी। वित्त वर्ष 2019-21 के दौरान 12 फीसदी का ईबीआइटीडीए सीएजीआर रहने की उम्मीद है। ऐसे में 415 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ इसे खरीदा जा सकता है।
एचयूएल
अतीत की तुलना में एचयूएल ने 4 क्षेत्रों में अच्छा काम किया है। ये क्षेत्र हैं बाजार की जरूरतों के प्रति तेजी से परिवर्तन करना, नैचुरल्स की पहचान और ठोस कार्यान्वयन, उत्पादों के मूल्यों के प्रति जागरूक रहना और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना। कंपनी का रेट अभी निवेश के लिए अच्छा है और 2265 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ इसे खरीदा जा सकता है।
टाइटन
टाइटन मे अभी भी लम्बे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। कंपनी ज्वेलरी सेगमेंट के 60 फीसदी से ऊपर की हिस्सेदारी रखती है और इसका ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार की संभावना भी है। ऐसे में टाइटन कंपनी में 1435 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
जेके सीमेंट
जेके सीमेंट के क्षमता विस्तार से कंपनी का काफी फायदा होगा और अलाभप्रदता का अनुपात भी घटेगा। जेके सीमेंट रणनीतिक तौर पर उत्तर क्षेत्र में सीमित आपूर्ति वृद्धि के कारण मूल्य में सुधार का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है। सफेद सीमेंट व्यवसाय में कंपनी ने अच्छी बढ़त दर्ज की है। कच्चे माल की कमी और सफेद सीमेंट के देशी बाजार में कंपनी की 40 से लेकर 45 फीसदी तक की हिस्सेदारी है। ऐसे में कंपनी में 1270 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है।
अशोक लेलैंड
पिछली परिस्थितियों के विपरीत वर्तमान में अशोक लेलैंड ठोस धरातल पर खड़ा है और राजस्व/लाभ के नए कीर्तमान स्थापित करने पर फोकस कर रहा है। आय में गिरावट के बाद भी विविध मूल्यांकन तर्कसंगत हैं। ऐसे में कपंनी में 88 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
एलएंडटी
लार्सन एंड ट्रुबो (एलएंडटी) के लिए हम वित्त वर्ष 19-21 में 23% के समायोजित समेकित ईपीएस सीएजीआर की आशा कर सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार वित्त वर्ष 21 के आते-आते समेकित आरओई वित्त वर्ष 18 के 14.6 % से बढ़कर 17.6 % पर पहुँच सकती है। ऐसे में 1900 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के ओईएम वॉल्यूम में मंदी के बावजूद एयूएम वृद्धि दर्ज करने में सफल रहा है। इसके पीछे नए उत्पाद जैसे कि इस्तेमाल किये हुए वाहन और सीवी/सीई में अपनी विविधीकरण से कंपनी ने अलग-अलग ओईएम में शेयर बढ़ा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार एयूएम में सालाना 14 % की सामान्य वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे में 400 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
इंडियन होटल्स
इंडियन होटल्स भारत का आतिथ्य उद्योग के विस्तार का फायदा उठाने का तैयार है। हाई-डिमांड, हाई-ऑक्यूपेंसी माइक्रो मार्केट्स में सुदृढ़ स्थिति को देखते हुए भरोसा किया जा सकता है कि आइएचआइएन विकास के अवसरों का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में है। ऐसे में कंपनी में 176 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
आदित्य बिरला रिटेल
आदित्य बिरला रिटेल को पैंटालून्स के अंतर्गत नए स्टोर्स खुलने की तेज गति से वित्त वर्ष 19-21 के दौरान शानदार 13% राजस्व सीएजीआर मिल सकता है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार पैंटालून्स के ईबीआइटीडीए मार्जिन में सालाना 150 बीपी तक सुधार होगा। ऐसे में कंपनी में 250 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
कोलगेट पामोलिव
कोलगेट पामोलिव के टूथपेस्ट कारोबार में कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इसमें सुधार दिख रहा है। वहीं हर्बल और अन्य उत्पादों की लॉन्चिंग से संचालित ट्रैक्शन का फायदा भी मिलेगा। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार 1750 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
पेट्रोनेट एलएनजी
पेट्रोनेट एलएनजी के कई कारोबार में बढ़त दर्ज हुई है। कंपनी को विद्युत क्षेत्र में गैस के अधिक एडॉप्शन से पीएलएनजी के लिए वॉल्यूम में वृद्धि की संभावना है। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार 336 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
पीआई इंडस्ट्रीज
पीआई इंडस्ट्रीज वित्त वर्ष 20 में दो नए कारखानों का परिचालन आरम्भ करने जा रही है। यह कदम इसके सीएसएम कारोबार के लिए वृद्धि का मुख्य वाहक साबित होगा। इससे ठोस राजस्व वृद्धि हासिल होगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार 1508 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications