अगर आप भी पेटीएम से गोल्ड खरीदते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस धनतेरस आप अपने पेटीएम गोल्ड ज्वेलरी को स्टोर्स पर रिडीम करा सकते है।
नई दिल्ली: अगर आप भी पेटीएम से गोल्ड खरीदते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस धनतेरस आप अपने पेटीएम गोल्ड ज्वेलरी को स्टोर्स पर रिडीम करा सकते है। जी हां जिन्होंने पेटीएम गोल्ड में पहले से ही निवेश किया और वो चाहते हैं कि इस धनतेरस पर वे गोल्ड ज्वेलरी खरीदें। बुधवार को डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने ऐलान किया है अगर किसी व्यक्ति ने पेटीएम गोल्ड में निवेश किया है तो वो इसे अपने नजदीकी ज्वेलरी दुकान पर भुना सकते हैं। इतना ही नहीं पेटीएम गोल्ड अब देशभर अग्रणी ज्वेलरी स्टोर्स पर रीडीम कराया जा सकता है। बता दें कि जिन ज्वेलरी ब्रांड के शोरूम पर आप अपने इस पेटीएम गोल्ड को भुना सकते हैं, उनमें कल्याण ज्वेलर्स, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, पीसी ज्वेलर्स, सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स, के शोरूम जाकर आप रिडीम करा सकते हैं।
100 से भी अधिक स्टोर्स पर मिलेगी सुविधा
जानकारी दें कि पेटीएम गोल्ड के इस इनॉगरनल ऑफर के तहत ग्राहकों को 5 फीसदी का गोल्डबैक भी मिलेगा। यह सुविधा करीब 100 से भी अधिक स्टोर्स पर उपलब्ध है और कंपनी अगले 20 दिन में इसे 250 स्टोर्स तक पहुंचाने वाली है। दरअसल, पेटीएम चाहता है कि इस फेस्टीव सीजन में वो पेटीएम गोल्ड के सेल को 3 गुना अधिक बढ़ाए। इससे देश के डिजिटल गोल्ड में भी इजाफा होगा।
जानें पेटीएम गोल्ड में निवेश के फायदे
पेटीएम गोल्ड में निवेश करने पर ग्राहकों को फ्री इंश्योर्ड लॉकर्स, रियल टाइम मार्केट के आधार की कीमतें, गोल्ड सेविंग्स प्लान और गोल्ड गिफ्टिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही पेटीएम कंपनी देश के लगभग 25,000 पिन कोड पर डिलिवरी भी करती है। पेटीएम छोटे शहरों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कई बड़े गोल्ड ज्वेलरी चेन्स के साथ भी संपर्क कर रही है।
डिजिटल गोल्ड मार्केट में पेटीएम गोल्ड की हिस्सेदारी 70%
बता दें कि लॉन्च के 2 साल के अंदर ही करीब 3 करोड़ से भी अधिक ग्राहकों ने 4.2 टन से अधिक सोने का ट्रांजैक्शन किया है। देश के डिजिटल गोल्ड मार्केट में पेटीएम गोल्ड का कुल हिस्सेदारी 70 फीसदी है। वहीं पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव ने कहा, 'बीते दो साल के दौरान अपने ग्रोथ से खुश हैं। देश के प्रमुख जवेलर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप हमारे लिए एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क है। इससे हमारे ग्राहक अब आसानी से अपने नजदीकी ज्वलेरी स्टोर्स इसे रिडीम करा सकते हैं। आगे भी हम अपनी पार्टनरशिप बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। कंपनी के कुल सेल्स में टियर-2 और टियर-3 शहरों की खरीदारी करीब 70 फीसदी है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में वो इसे और भी आगे बढ़ाएगी। पेटीएम गोल्ड को उम्मीद है कि हाउसवाइव्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और मिलेनियल्स इस प्रोडक्ट का सबसे अधिक आकर्षित हों।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
